फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MLA Nikki Hembrom alleges CM Nitish Kumar used objectionable language to reprimand her in an NDA legislatures meeting

भाजपा विधायक का आरोप: शराब बंदी कानून पर उठाया मुद्दा तो मुख्यमंत्री नीतीश ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

Fri, 03 Dec 2021 10:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Dec 2021 10:25 PM IST
सार

बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की इस सप्ताह एक बैठक हुई थी। भाजपा विधायक निक्की हेमब्रोम ने आरोप लगाया है कि इस बैठक के दौरान शराब बंदी से जुड़ा एक मुद्दा उठाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे अभद्र भाषा में बात की।

विज्ञापन
BJP MLA Nikki Hembrom alleges CM Nitish Kumar used objectionable language to reprimand her in an NDA legislatures meeting
भाजपा विधायक निक्की हेमब्रोम - फोटो : facebook/drnikkihembrom

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की एक विधायक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक निक्की हेमब्रोम ने कहा कि मुख्यमंत्री इस सप्ताह हुई सत्ताधारी एनडीए के विधायकों की बैठक में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। निक्की भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने शराब बंदी कानून से आदिवासियों पर पड़ रहे विपरीत असर का मुद्दा उठाया तो मुझे फटकार दिया गया।

विज्ञापन


निक्की हेमब्रोम ने इसे लेकर शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखती हूं और राज्य के एक ऐसे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हूं जहां के लोग पारंपरिक रूप से महुआ उत्पादन का काम करते आ रहे हैं। महुआ पर अब शराब बंदी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया है।' उन्होंने कहा कि बीते सोमवार को हुई एनडीए विधायकों की बैठक में अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने उठाना मेरा कर्तव्य था। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने मुझसे बात ही मैं आश्चर्यचकित रह गई। मैं वो शब्द नहीं दोहराना चाहती हूं जो उन्होंने इस्तेमाल किए थे। इसके स्थान पर मैं चाहूंगी कि इस मुद्दे को ठीक तरह से संबोधित किया जाए। उन्होंने बताया कि इसे लेकर मैंने पार्टी के पास शिकायत भी की है और अब इस मामले पर क्या कदम उठाना है इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। बता दें कि नीतीश कुमार ने राज्य में शराब बंदी लागू करने के लिए कई सख्त फैसले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जदयू विधायक लेसी सिंह ने किया मुख्यमंत्री का बचाव

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (जनता दल यूनाइटेड) की विधायक लेसी सिंह ने मुख्यमंत्री का बचाव किया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को गलतफहमी करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमब्रोम से केवल एक अभिभावक की तरह बात कर रहे थे। लेसी सिंह ने कहा, 'मैं बैठक में मौजूद थी। शब्दों को अलग-अलग तरह से लिया जा सकता है और कई मतलब निकाले जा सकते हैं। वह केवल यह कह रहे थे कि शराब बंदी का फैसला महिलाओं को लेकर किया गया है।'

बता दें कि बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर अप्रैल 2016 में पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन शराब के सेवन की घटनाओं में राज्य में 40 से अधिक लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन का यह फैसला आलोचकों के निशाने पर आ गया था। अब प्रदेश में शराब बंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सरकार ने पुलिस को पूरी छूट दे दी है। वहीं, इस दौरान राज्य में शराब बंदी को लेकर कार्रवाई के नाम पर पुलिस प्रताड़ना की कई शिकायतें भी सामने आई हैं।

इसके अलावा पिछले सप्ताह चयनित प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों ने शराब का सेवन न करने की और न दूसरों को करने देने की शपथ ग्रहण की थी। यह शपथ लेने का निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से जारी किया गया था। लेकिन, मंगलवार को ही विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद सरकार के फैसला पर सवाल खड़े हुए। विपक्षी दलों की ओर से भी नीतीश सरकार पर शराब बंदी के कानून को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed