मीसा की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की कुल संपत्ति 4.72 करोड़ रुपये की है, जबकि पाटलिपुत्र सीट पर उनके खिलाफ खड़े हुए भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने 1.39 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है।
चुनाव आयोग के समक्ष अपने नामांकन पत्र में राजद की 39 वर्षीय मीसा ने 1.74 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है, जिसमें उनके पति (72 लाख) और उनकी दो बेटियों (18.71 लाख) रुपये शामिल हैं।
मीसा के पास 3.01 करोड़ की अचल संपत्ति है, जिसमें उनके पति और बेटियों की 1.39 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है। उन्होंने यह भी घोषित किया कि उनके पास 80 हजार और उनके पति के पास 70 हजार रुपये नकद है।
राम कृपाल ने 1.39 करोड़ संपत्ति घोषित की
पटना यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर चुकी मीसा के खिलाफ सरकारी नौकरी के दौरान आदेश न मानने और चुनावों के दौरान मतदाता को प्रभावित करने के दो मामले भी चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई दानापुर कोर्ट में चल रही है।
हाल ही में राजद से भाजपा में शामिल हुए राम कृपाल यादव को मीसा चाचा कहती हैं। राम कृपाल यादव ने अपने नामांकन पत्र में कुल 1.39 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने 39.89 लाख की अचल संपत्ति की घोषणा की है, जिसमें उनकी पत्नी और बेटी की 15.68 लाख रुपये की संपत्ति भी शामिल है।
अचल संपत्ति में यादव ने अपनी पत्नी के नाम से संपत्ति की घोषणा की है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। बिहार से राज्यसभा सांसद यादव के पास 1.40 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 40 हजार रुपये नकद है। यादव के पास .312 बोर की राइफल और एक रिवाल्वर भी है और उन पर गैर कानूनी रूप से सभा बुलाने का मामला दर्ज है।