फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mirzapur accident News : Many of the same family died road accident up Prayag Raj kumbh mela gaya bihar police

Accident News : एक ही परिवार के तीन लोगों की‎ सड़क हादसे में मौत, प्रयाग राज से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
सार

Prayag Raj : प्रयाग राज जाने वालों का तांता अब भी लगा हुआ है।‎ लेकिन साथ ही आने-जाने के दौरान हादसे भी खूब हो रहे हैं।‎ आज फिर बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।‎

विज्ञापन
Mirzapur accident News : Many of the same family died road accident up Prayag Raj kumbh mela gaya bihar police
शोक में डूबा गांव परिवार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की‎ सड़क हादसे में मौत हो गई।‎ घटना उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर‎ के पास की है। मृतकों की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी‎ थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरौरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (64), पुत्र राजीव कुमार और कृष्णा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्रजीत सिंह की पत्नी निर्मला ‎देवी, कृष्णा सिंह की पत्नी श्याम देवी और पोता शिवांशु‎ कुमार (6) गंभीर रूप से घायल हैं।‎

विज्ञापन


 घटना के बाद परिवार में मातम का ‎माहौल है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि थरौरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह, उनकी पत्नी निर्मला ‎देवी, पुत्र राजीव कुमार, 6 वर्ष का पोता शिवांशु‎ कुमार, कृष्णा सिंह और उनकी पत्नी श्याम देवी सभी ‎बलेनो कार से रविवार की शाम को प्रयागराज कुंभ‎ स्नान करने के लिए गए थे। कुंभ स्नान करने के बाद ‎विंध्याचल दर्शन करने के लिए सोमवार की शाम को‎ निकले थे। इसी दौरान मिर्जापुर के पास स्कॉर्पियो की‎ टक्कर में इंद्रजीत सिंह, उनका पुत्र राजीव कुमार और‎ कृष्णा सिंह की मौके पर मौत हो गई है। दोनों महिला‎ समेत 6 वर्षीय दिव्यांशु जख्मी हैं। उनका इलाज‎ बनारस में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना में हुई मौत की‎ सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।‎ पथरौरा गांव निवासी उमेश सिंह मनोज सिंह सहित कई‎ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 5 लोग मिर्जापुर पहुंच‎ गए हैं और शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।‎ पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव के लिए रवाना‎ हो जाएंगे। यहां बता दें कि मृतक इंद्रजीत सिंह की उम्र‎ लगभग 64 वर्ष थी। वह धुसरी पंचायत के पूर्व‎ सरपंच भी रह चुके थे। वर्तमान में वह पंच थे।‎

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed