फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minister Surendra Yadav said - Don't know platform of tea seller, Lalu Yadav sells milk, that is known

Bihar: सहकारिता मंत्री बोले- चाय बेचने वाले के प्लेटफॉर्म का पता नहीं, लालू यादव दूध बेचते हैं, वह पता है

Sat, 28 Oct 2023 10:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Oct 2023 10:26 AM IST
सार

Gaya News : मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि मैं दूध बेचता हूं। उन्होंने खुद मिल्क डेयरी के पैकेट वाला दूध को नकली दूध बताते हुए कहा कि वह लोहा का भैंस का दूध निकालता है। इसलिए हम लोहा का भैंस वाला दूध नहीं पीते हैं। 

विज्ञापन
Minister Surendra Yadav said - Don't know platform of tea seller, Lalu Yadav sells milk, that is known
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के गुरारू प्रखंड के मीठापुर गांव में  दिवंगत प्रो. रामनरेश यादव के प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाला है उसका प्लेटफार्म का कोई पता नहीं है लेकिन हम दूध बेचते हैं और हमारा पता चिरैयातांड है। बिहार में सिर्फ दो ही लोग दूध बेचते हैं, एक हम और दूसरे लालू प्रसाद यादव, जिसका पता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हमारी लड़ाई ज्यादातर अधिकारियों से होती है
मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव कहा कि हमारी डॉक्टर से ज्यादा लड़ाई नहीं होती है। हमारी लड़ाई ज्यादातर अधिकारियों से होती है। आज भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं तो दो ऑफिसर को गाली बक कर चले गए। विजयादशमी के दिन भी घर से ऑफिसर लोग के गाली दे ही रहे थे। क्योंकि, पैसा ऑफिसर ज्यादा मांग देता है अगर कम मांगे तो काम चल जाएगा। ज्यादा मांगता है तो मां और बहन के गाली हम नहीं देते हैं लेकिन जितना डिक्सनरी में गाली पढ़े हैं उतना तो जरूर देते है। उसके बाद बोलते है भेज रहे हैं आपके पास। इसके बाद फ्री में काम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम थोड़ा बैकवर्ड माइनेंड नेता हैं
मां बहन और बेटी दिवाली में घर को साफ करती है और जो पढ़ी लिखी बेटी होगी वह घर के दरवाजे पर स्वागतम लिखती है और जब कोई बड़ा आदमी पढ़ कर बड़ा जगह पर चला गया तो घर के बाहर लिखते है, खतरनाक कुत्तों से सावधान। दोनों के सोच में अंतर है। जीवन में कोई भी काम करे तो उसे छोटा नहीं समझिए। 10 साल की उम्र से ही हनुमान जी की पूजा कर भैंस को चारा खिलाते थे। सुरेंद्र यादव भी दूध बेचता है। मंत्री ने खुद मिल्क डेयरी के पैकेट वाला दूध को नकली दूध बताते हुए कहा कि वह लोहा का भैंस का दूध निकालता है। इसलिए हम लोहा का भैंस वाला दूध नहीं पीते है। कहा कि हम थोड़ा बैकवर्ड माइनेंड नेता हैं। इसलिए हम पर हमेशा केस होते रहता है। वैसे फॉरवर्ड जाति के लोग भी अगर मेरे पास आते है तो उनका भी काम कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed