फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minister Bijendra Yadav says government will not raise demand of special status to Bihar now

बिहार: विशेष दर्जा देने की मांग अब नहीं उठाएगी नीतीश सरकार, मंत्री ने कहा- हर चीज की सीमा होती है

Mon, 27 Sep 2021 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Sep 2021 06:55 PM IST
सार

बिहार की सरकार अब राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग नहीं उठाएगी। प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने सोमवार को इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि हम कई साल से यह मांग उठा रहे हैं, लेकिन इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अब हम थक चुके हैं। 

विज्ञापन
Minister Bijendra Yadav says government will not raise demand of special status to Bihar now
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र यादव राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लंबे समय से अनसुना किए जाने को लेकर काफी खफा है। उन्होंने सोमवार को यह गुस्सा मीडिया के सामने प्रकट किया। यादव ने कहा कि यह मांग करते हुए हमने कई साल बिता दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार की ओर से समिति गठित की गई, समिति की ओर से रिपोर्ट भी पेश की गई। लेकिन, इसका कोई परिणाम नहीं निकला। लगातार सात-आठ साल से यह मांग उठाई जा रही है। हर चीज की एक सीमा होती है। कब तक हम यह मांग उठाते रहेंगे। अब हमने इस ओर सोचना छोड़ दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed