{"_id":"685536868d81e512f206b028","slug":"massive-fire-due-to-short-circuit-in-danapur-half-a-dozen-shops-burnt-to-ashes-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दानापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों की संपत्ति का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दानापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Fri, 20 Jun 2025 03:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:53 PM IST
सार
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में फास्ट फूड, जनरल स्टोर, मोबाइल और फल जैसी दुकानें आईं।
विज्ञापन
आह बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
बारिश रुकने के बाद तकियापर बाजार की एक फास्ट फूड दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की जनरल स्टोर, मोबाइल दुकान, फल दुकान और चिकन दुकान को भी चपेट में ले लिया। घटना के समय बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद करने और आग बुझाने की हड़बड़ी में स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में लग गए।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन सहायक अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से फैली थी, जिसमें कुल छह दुकानें जलकर राख हो गई हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अवध-असम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत और तीन घायल
लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए शॉर्ट सर्किट रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। लगातार हो रही आगलगी की घटनाएं लोगों में दहशत पैदा कर रही हैं।