फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Maoist blow up railway track in Bihar

बिहार: नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई

Wed, 23 Jul 2014 12:15 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
Maoist blow up railway track in Bihar

अधिकारियों के अनुसार बिहार के गया ज़िले में रफ़ीगंज के पास कथित तौर पर नक्सलियों ने रेल पटरी को उड़ा दिया है।

विज्ञापन


इसके कारण राजधानी ट्रेन के आगे चल रहा पायलट इंजन पटरी से उतर गया लेकिन उसके ठीक पीछे चल रही यात्री ट्रेन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को कोई नुक़सान नहीं हुआ।

गया ज़िला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बीबीसी से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हादसा गया और औरंगाबाद ज़िले के बीच रफ़ीगंज थाने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाक़े में हुआ।
विज्ञापन


इस बीच मुग़लसराय के डीआरएम विद्या भूषण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट, सीआरपीएफ़ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी घटना स्थल के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल पटरी के उड़ाए जाने के कारण गया-हावड़ा रेलवे रूट प्रभावित हो गया है। लेकिन गया के पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक तरफ़ से रेल यातायात दोबारा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed