{"_id":"cac35ea3cd5b3eb887d05115098c4805","slug":"maoist-attack-on-bjp-mla-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों का भाजपा MLA के घर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवादियों का भाजपा MLA के घर हमला
एजेंसी/मुजफ्फरपुर
Updated Fri, 14 Mar 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र माओवादियों ने भाजपा विधायक राम सूरत राय के पेट्रोल पंप और आवास पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि करीब 15 से 20 माओवादियों ने पहले पेट्रोल पंप पर हमला किया। इसके बाद आवास पर बम फेंके तथा गोलीबारी भी की।
माओवादियों ने पंप के कर्मचारियों को बंदी बनाते हुए एक आयल टैंकर और पेट्रोल पंप के कुछ हिस्से में आग लगा दी। एसएसपी सौरभ कुमार ने बताया कि माओवादियों ने कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा।
हमले के दौरान औराय विधायक आवास और पेट्रोल पंप में से किसी जगह नहीं थे। उनकी पत्नी और बच्चे आवास पर जरूर मौजूद थे। हालांकि इन लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। हमले के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन