राबड़ी के साथ मनोज झा भी जा सकते हैं राज्यसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ राजद से पार्टी के प्रवक्ता मनोज झा भी राज्यसभा जा सकते हैं। राजद के अंदरखाने से आ रही सूचना को अगर सच मानें, तो लालू यादव राज्यसभा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा को उम्मीदवार बना सकते हैं। वैसे मीसा भारती व जगदानंद सिंह का नाम भी राजनीतिक गलियारे में गूंज रहा है।
इस साल जुलाई में बिहार में राज्यसभा की खाली हो रही पांच सीटों पर चुनाव होना है। बिहार विधानसभा चुनावों में राजद ने 80 सीटें जीती हैं। राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में राजद के दो उम्मीदवारों की जीत तय है।
एक सीट के लिए राबड़ी देवी की उम्मीदवारी तय है। दूसरी सीट को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है।
झा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
पिछले दिनों पार्टी कार्यालय में बोलते हुए लालू ने जिस प्रकार मनोज झा की
काबिलियत और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का जिक्र किया है, उससे पार्टी
का एक तबका मान रहा है कि पार्टी सुप्रीमो झा को बड़ी जिम्मेदारी देने जा
रहे हैं।
मनोज झा एक प्रखर प्रवक्ता के रूप में राजद को राज्यसभा में भी
मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिसकी लालू प्रसाद को अभी सख्त जरूरत है।
पार्टी के कद्दावर नेता जगदानंद सिंह और बेटी मीसा भारती के नाम को लेकर
लालू ने कोई इशारा नहीं किया है, लेकिन उनके नाम की चर्चा भी है।
इसलिए जाएंगी राबड़ी राज्यसभा
राबड़ी की
उम्मीदवारी को लेकर इसलिए कोई बहस नहीं है, क्योंकि लालू पहले ही कह चुके
हैं कि वह राष्ट्रीय स्तर पर काम करेंगे, जबकि नीतीश बिहार स्तर पर काम
करेंगे।
राबड़ी को दिल्ली भेजना उस दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।
राबड़ी के राज्यसभा सदस्य बनने से लालू को दिल्ली में रहने का बड़ा ठिकाना
मिल जाएगा।
राबड़ी देवी तीन बार बिहार की सीएम रही हैं। इस तरह उन्हें
दिल्ली में बड़ा सरकारी बंगला मिल जाएगा। इन दिनों लालू प्रेम चंद गुप्ता
के फार्म हाउस में रहते हैं।