फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   man killed two children in Sitamarhi and attack on wife

Bihar News: सनकी शख्स ने धारदार हथियार से पत्नी और बच्चों को काटा, तीनों को जलाने के लिए पुआल में लगा दी आग

Sat, 19 Nov 2022 12:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Nov 2022 12:05 PM IST
सार

आरोपी व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है। वह पत्नी और बच्चों को घुमाने के बहाने सीतामढ़ी लेकर आया था। स्थानीय लोगों ने समय रहते पुआल में लगी आग बुझा दिया। जिससे महिला की जान बच गई। 

विज्ञापन
man killed two children in Sitamarhi and attack on wife
सीतामढ़ी में पिता ने दो बच्चों की हत्या की - फोटो : Social Media

विस्तार

सीतामढ़ी से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक सनकी व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पत्नी पर भी हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव की है। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बरहरवा एनएच के समीप एक खेत में दो बच्चे का शव और एक महिला को अधमरा देखा। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बचाई महिला की जान

घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना अध्यक्ष जन्मेजय राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सनकी पति ने अपने दो मासूम बच्चों और अपनी पत्नी की हत्या की नियत से धारदार हथियार से काट दिया। वहीं तीनों को जलाने की नियत से पुआल में आग लगा दी। हालांकि, समय रहते और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मृत दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और पत्नी को घर से घुमाने के बहाने लाया था 
आरोपी रोशन साह नेपाल के गौशाला का रहने वाला है। वह अपने दो साल के बेटे और चार साल की बेटी को घुमाने के बहाने अपने घर से लेकर निकला था। वही रोशन ने अपनी पत्नी से कहा था कि घुमाने के बाद वह ससुराल भी घुमा देगा। इसी दौरान सनकी रोशन ने सीतामढ़ी से शिवहर जिले को जोड़ने वाली एनएच 104 बरहरवा के समीप एक खेत में अपनी पत्नी सानू देवी और दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बच्चों की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि रोशन की शादी भारत नेपाल की सीमा सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed