फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mahashivratri 2024 Flood of faith in Samastipur thousands of people performed Jalabhishek in Thaneshwar temple

Mahashivratri 2024: समस्तीपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लोगों ने थानेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

Fri, 08 Mar 2024 11:47 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 11:47 AM IST
सार

महाशिवरात्री पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह पट खुलते ही जलाभिषेक के लिए उमड़े लोग, दिन के नौ बजे तक 25 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Flood of faith in Samastipur thousands of people performed Jalabhishek in Thaneshwar temple
मंदिर में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय के गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। भक्त व श्रद्धालु निकटवर्ती सिमरिया घाट, झमटिया घाट, चमथा घाटों से गंगा का पवित्र जल भर कर महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने में लगे हैं।

विज्ञापन


सुबह से ही अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु भक्त शिव मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा-पाठ कर सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह नौ बजे तक 25 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया था। शाम तक इसी संख्या तीन से चार लाख तक जाने की उम्मीद है। विद्यापति धाम मंदिर में देर शाम भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया। आस्थावान भक्तों ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, मधु, मखाना, फूल, फल, दूध, दही, घी, मक्खन आदि अर्पित कर उगना महादेव की विशेष श्रृंगार पूजा की।
विज्ञापन


उधर, मोरवा प्रखंड स्थित एक ही छत के नीचे मात्र गज भर की दूरी पर स्वंयभू शिवलिंग व मुस्लिम भक्त खुदनी बीबी के मजार पर हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर 1 लाख से अधिक श्रद्धालु व भक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और खुदनी बीबी के मजार पर पुष्प अर्पित किया। उधर, शहर के अन्य शिवालयों में सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में निकाली जाएगी शिव बारात 
गाजे-बाजे के साथ शाम में शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर से शिव की बाराज निकली जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकार भूत, पिशाच, राक्षस आदि का वेष बनाकर जगह जगह शिव तांडव की प्रस्तुति किया। बारात में नारद, ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान आदि देवताओं की झांकियां भी शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed