फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Maharasthra: Uproar over Bihar laborer's death after falling from lift, FIR after agitation

Maharasthra : बिहार के मजदूर की लिफ्ट से गिरकर मौत पर हंगामा, आंदोलन के बाद FIR...अब मुआवजा की लड़ाई

Sat, 04 Mar 2023 05:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Mar 2023 05:25 PM IST
सार

Bihar: मुंबई में शुक्रवार को दरभंगा के युवक की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने शिकायत की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। परिजनों का आरोप था कि केवल बिहारी होने के कार इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। 

विज्ञापन
Maharasthra: Uproar over Bihar laborer's death after falling from lift, FIR after agitation
मृत मजदूर के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते नीलोत्पल मृणाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में शुक्रवार को दरभंगा के युवक की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई थी। युवक अपने पीछे 3 छोटी-छोटी बच्ची, बहन (शादी नहीं हुई), पत्नी और मां को छोड़कर चला गया। परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि युवक का दाह-संस्कार तक करवा पाए। अब परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने शिकायत की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। परिजनों का आरोप था कि केवल बिहारी होने के कार इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजनों की शिकायत के बावजूद न सोसाइटी पर, ना ही लिफ्ट कंपनी और ना ही कांट्रेक्टर पर FIR हुआ है। मुंबई पुलिस भी इस मामले में टालमटोल कर रही थी। 

विज्ञापन


हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
परिजनों ने जगह-जगह न्याय की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। मुंबई में ही रहने वाले बिहार के समाजसेवी नीलोत्पल मृणाल ने इस मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई। वह युवक के परिजनों के साथ पहले सोसायटी गए। पहले तो सोसायटी वालों से निवेदन किया, लेकिन जब वह नहीं माने तो नीलोत्पल ने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने लिफ्ट कंपनी के अधिकारियों से कहा कि मरने वाला गरीब बिहारी है, इसलिए कोई हाय-तौबा नहीं मची है। अगर आपके इलाके के किसी शख्स के साथ ऐसा होता तो मुआवजे के लिए आंदोलन पर बैठ जाते। बात नहीं बनती देख युवाओं के समूह के साथ मृणाल वहां जम गए तो पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 304 A के तहत मामला दर्ज किया। अब मामला कोर्ट में जाएगा। कोर्ट तय करेगी कि मृतक के परिजनों कितना मुआवजा दिलाना है।
विज्ञापन


लिफ्ट में जाते ही धड़ाम से नीचे गिरा
इधर, शनिवार दोपहर नीलोत्पल मृणाल ने बिहार मजदूरों के साथ मिलकर मृत मजदूर का दाह-संस्कार करवा दिया। मृत मजदूर की पहचान विनोद ध्यानी साहू (30) के रूप में हुई। मामले में नीलोत्पल मृणाल ने बताया कि चेंबूर में श्वेता कॉपरेटिव सोसाइट में कार के लिफ्ट में खराबी आ गई थी। वहां के ठेकेदार ने विनोद ध्यानी साहू इसे ठीक करवाने के लिए दिहाड़ी मजूदर के तौर पर हायर किया। विनोद जैसे ही लिफ्ट में गया और उसकी समस्या की जांच करने लगा, अचानक धड़ाम से लिफ्ट नीचे गिर गया। विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब उसके परिजन पहुंचे तो पुलिस ने FIR भी नहीं दर्ज किया। इसके बाद हमलोगों ने जब न्याय की गुहार लगाई तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज किया। अब नीलोत्पल विनोद के परिवार को मुआवजा दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed