फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Maharashtra Politics Effect on Bihar Government Know Political Equation, BJP MP Sushil Modi on Nitish Kumar

Bihar News : महाराष्ट्र जैसा घमासान बिहार में मचेगा; विधानसभा चुनाव में जदयू को परेशान करने वाले चिराग का दावा

Mon, 03 Jul 2023 11:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Jul 2023 11:25 AM IST
सार

Maharashtra Politics in Bihar : महाराष्ट्र में जिस तरह राजनीतिक उलटफेर हो रहा है, उस तरह का बिहार में भी हो सकता है। अंतर यह होगा कि यहां सरकार अस्थिर होगी। यह चिराग पासवान का पूर्वानुमान है। चिराग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू को बुरी तरह परेशान किया था।

विज्ञापन
Maharashtra Politics Effect on Bihar Government Know Political Equation, BJP MP Sushil Modi on Nitish Kumar
नीतीश कुमार और चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बिहार से भी चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का दावा है कि जल्द ही महागठबंधन की सरकार टूट सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के कई विधायक और सांसद NDA के संपर्क में है। चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने विधायक और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि उन्हें उनकी पार्टी टूटने का डर है। चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि जो दूसरों के दल को तोड़ता है उसे अपनी पार्टी टूटने का डर हमेशा लगा रहता है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अगर चिराग पासवान की भविष्यवाणी सत्य हुई तो जल्द ही बिहार में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

विज्ञापन


डर लग रहा, इसलिए वन टू वन मीटिंग कर रहे CM नीतीश कुमार 
दरअसल, रविवार को चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोला।  उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी करनी होती है। वैसी ही उनको भरना होता है। आज तक सीएम नीतीश कुमार दूसरी पार्टियों के विधायक और सांसद को तोड़ते थे, अब उन्हें डर लग रहा है। इसलिए अपने सांसद और विधायकों के साथ वन टू वन मीटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


चिराग बोले - अपने ही गृह जिलों में नीतीश कुमार का हो रहा विरोध
चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के विधायकों, सांसदों को आक्रोश का सामना करना पड़ रहा। क्योंकि वह क्षेत्र में जाते हैं, मुख्यमंत्री तो क्षेत्र में जाते नहीं है। हमारी पीढ़ी को यह याद भी नहीं कि नीतीश कुमार ने पिछली बार कब विधान सभा या लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अब तो उनके गृह जिला में ही उनका विरोध हो रहा है। चिराग ने कहा कि बिहार को बचाना है, विकसित राज्य बनाना है तो एक ही समाधान है, नीतीश कुमार सत्ता से हटें। चिराग ने कहा कि जो मुख्यमंत्री आज अहंकार में हैं उन्हें समझना चाहिए सत्ता अहंकार से नहीं बल्कि जनता के समर्थन से चलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed