फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mahagathbandhan: formula of seat sharing is ready, Upendra Kushwaha might join opposition

महागठबंधन: सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार, शाम चार बजे तेजस्वी-कुशवाहा करेंगे एलान

Thu, 20 Dec 2018 11:48 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमित मंडल Updated Thu, 20 Dec 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Mahagathbandhan: formula of seat sharing is ready, Upendra Kushwaha might join opposition
राहुल गांधी-तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में एनडीए से नाता तोड़ लिया था। इस मसले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि चीजें शाम तक साफ हो जाएंगी।

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा, 'चीजें शाम तक साफ हो जाएंगी। आपको पता चल जाएगा। हमने पहले भी लोगों को आमंत्रित किया था। यदि उपेंद्र कुशवाहा जी देश के लिए अच्छा चाहते हैं तो हमने उन्हें आमंत्रित किया है। क्षेत्रीय दलों को कुचलने का प्रयास किया गया है। यहां तक कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी मोदी जी की गुटबंदी से खुश नहीं हैं और यह तथ्यों से साबित होता है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज शाम को चार बजे कांग्रेस दफ्तर में बड़ा एलान हो सकता है।
विज्ञापन


इसी बीच जानकारी मिल रही है कि महागठबंधन में बिहार के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार किया जा चुका है। जिसमें रालोसपा को 4-5 सीटें, कांग्रेस को 8-12 सीटें, राजद को 18-20 सीटें, जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 1-2 सीटें और शरद यादव की पार्टी को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ने के बाद उनसे मुलाकात की थी। यूपीए का मानना है कि उससे हाथ मिलाने का कुशवाहा का फैसला उसे बिहार में राजग के खिलाफ माहौल बनाने में मदद करेगा। भाजपा के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोजपा राजग के अन्य घटक दल हैं।

वहीं रालोसपा के एनडीए से अलग होने के बाद लोजपा ने भी एनडीए को तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। अपने बदलते हुए रुख का संकेत देते हुए पार्टी ने भाजपा को 31 दिसंबर तक बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर फैसले लेने का अल्टीमेटम दिया है। चूंकि रालोसपा एनडीए से अलग हो गई है इसलिए लोजपा चाहती है कि कुशवाहा को दी गई सीटों को उसे दे दिया जाए। 

पार्टी का कहना है कि अगर उसे एक राज्यसभा की सीट दी जाती है तो छह लोकसभा सीटों पर वह राजी होगी, वरना सात सीटों से कम उसे मंजूर नहीं है। सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली आ सकते हैं। वह भाजपा से सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। हालांकि भाजपा पहले ही साफ कर चुकी है कि बिहार में नीतीश बड़े भाई हैं और पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed