Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhubani 800 Year Old Lord Vishnu Statue Found In Khirhar Village

बिहार: मधुबनी में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी खंडित मूर्ति, संग्रहालय भेजी जाएगी

Sun, 22 Nov 2026 06:32 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 22 Nov 2026 06:32 AM IST
सार

मधुबनी के हरलाखी प्रखंड स्थित खिरहर गांव के हर मंदिर में भगवान विष्णु की करीब 800 साल पुरानी खंडित मूर्ति मिली है। ब्लैक बेसाल्ट पत्थर से बनी इस मूर्ति को मिथिला के कर्णाटवंशी राजाओं के शासनकाल का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Madhubani 800 Year Old Lord Vishnu Statue Found In Khirhar Village
मधुबनी में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी खंडित मूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत खिरहर गांव के हर मंदिर में भगवान विष्णु की लगभग 800 साल पुरानी एक खंडित मूर्ति मिली है। पुरातत्व अन्वेषकों के अनुसार यह प्राचीन मूर्ति मिथिला के कर्णाटवंशी राजाओं के शासनकाल की है। ब्लैक बेसाल्ट पत्थर से निर्मित यह मूर्ति लगभग 100 साल से इसी मंदिर में रखी हुई है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


पुरातात्विक अन्वेषण और प्रशासनिक पहल
दरभंगा के पुरातत्व अन्वेषक डॉ. मुरारी कुमार झा तथा बिहार में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के को-कन्वेनर शिव कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिये जिला प्रशासन को इस मूर्ति के संबंध में अवगत कराया। इसके पश्चात जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालय अध्यक्ष नीतीश कुमार, स्थानीय बीडीओ रविशंकर पटेल तथा डॉ. मुरारी कुमार झा खिरहर गांव पहुंचे। वहां के ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी ने अधिकारियों को बताया कि यह मूर्ति पिछले करीब 100 वर्षों से मंदिर परिसर में ही मौजूद है।
विज्ञापन


प्राचीन अवशेष और संग्रहालय स्थानांतरण
निरीक्षण के दौरान डॉ. झा ने मंदिर परिसर के अन्य हिस्सों का भी जायजा लिया। इस दौरान वहां मध्यकाल के ईंट के टुकड़े तथा मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिले। इन पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि यह मूर्ति इसी स्थान से निकली होगी। यह स्थल आसपास की जमीन से लगभग 15 फीट ऊंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. झा के अनुसार जिस स्थान से यह मूर्ति निकली होगी, वहां से अन्य प्राचीन मूर्तियां मिलने की भी संभावना है। फिलहाल जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की उपस्थिति में इस मूर्ति को सौराठ संग्रहालय ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed