{"_id":"6191e193cd2f2443782143b3","slug":"love-triangle-led-to-murder-of-22-year-old-journalist-in-madhubani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार हत्याकांड: 'प्रेम प्रसंग के चलते अविनाश की हुई मौत', नर्स समेत छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार हत्याकांड: 'प्रेम प्रसंग के चलते अविनाश की हुई मौत', नर्स समेत छह लोग गिरफ्तार
Mon, 15 Nov 2021 09:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:56 AM IST
सार
अविनाश ने पिछले दिनों फर्जी मेडिकल क्लिनिक को लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी। इसके बाद वो लापता थे।
विज्ञापन
अविनाश झा, मृतक पत्रकार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मधुबनी में 22 साल के पत्रकार के सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। इधर पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। एक नर्स समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक अविनाश झा पिछले एक सप्ताह से लापता थे। अविनाश ने पिछले दिनों फर्जी मेडिकल क्लिनिक को लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी। इसके बाद वो लापता थे। 12 नवंबर को उनका शव सड़क किनारे मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने रविवार शाम मधुबनी में जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि अविनाश झा हत्याकांड में अरेर थाना क्षेत्र के अतरौली की पूर्णकला देवी, बेनीपट्टी के रोशन कुमार साह, बिट्टू कुमार पंडित, दीपक कुमार पंडित, पवन कुमार पंडित व मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। हत्या मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग और नर्सिंग होम संचालकों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में पहले पूर्णकला देवी को गिरफ्तार किया गया। वह बेनीपट्टी के एक नर्सिंग होम में नर्स है। मृतक के मोबाइल नंबर की जांच से पता चला कि नौ नवंबर की रात अविनाश झा के लापता होने से पहले पूर्णकला देवी से उसकी अंतिम बार बात हुई थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि उस दिन रात करीब सवा दस बजे अविनाश शहर के एक निजी नर्सिंग होम में आए थे। इसी दौरान उससे मुलाकात हुई। दोनों जब वहां से बाहर निकले तो पूर्व से घात लगाए पांच अपराधियों ने अविनाश झा को पकड़ लिया और बेनीपट्टी उच्च विद्यालय रोड की ओर ले गए। बाद में तीसरे दिन 12 नवंबर को अविनाश का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन