फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Love Jihad in Katihar Accused Taukri married Hindu girl by hiding religion

Bihar News: तौकीर ने राज बन युवती को प्यार में फंसाया, शादी के बाद सच सामने आया तो मारपीट कर घर में किया कैद

Sat, 19 Nov 2022 08:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Nov 2022 08:01 PM IST
सार

पीड़ित युवती की पहचान आरोपी तौकीर से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और 2016 में उन्होंने शादी कर ली। शादी से पहले तौकीर ने अपना नाम राज बताया था।

विज्ञापन
Love Jihad in Katihar Accused Taukri married Hindu girl by hiding religion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के कटिहार जिले में धर्म छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है। आरोपी तौकरी ने राज नाम बताकर युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर 2016 में सगाई के बाद शादी कर ली। करीब एक दो साल बाद पीड़िता ने अपने ससुराल जाने की जिद की तो आरोपी उसेस अपनी बहन के घर ले गया। जहां पीड़िता को सच्चाई पता चली। जिसके बाद से आरोपी ने पीड़िता को घर में कैद कर लिया। ना किसी से मिलने देता है और ना ही किसी से बात करने देता है।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के मनिहारी थाना इलाके की बीएन कॉलोनी की रहने वाली जुली कुमारी (29) पिता कुमेद सिंह रहती है। जूली के पिता सब्जी बेचकर परिवार का जीवनयापन करता था। जुली की फेसबुक के जरिये राज (38) नाम के लड़के से पहचान हुई। उसने अपने पिता का नाम अमित सिंह बताया और कहा कि वह दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। 
विज्ञापन


कुछ महीनों तक बात करने के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। 2016 में सगाई करने क बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद जुली ससुराल जाने के जिद करने लगी, लेकिन राज उसे नहीं ले गया। जब उसकी जिद ज्यादा बढ़ी तो वह उसे अपनी बहन के घर ले गया। जहां जूली को पता चला कि राज का असली नाम तौकीर और उसके पिता का नाम मो. नासिर है। साथ ही तौकीर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चाई सामने आने के बाद जूली ने विरोध किया तो तौकीर ने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन छीन लिया। उसे जबरन घर में कैद रखा जाने लगा ताकि वह किसी को यह बात न बता दे। पीड़िता जुली ने बताया कि उसे खाने के लिए वहीं चीजें दी जाती तो वह नहीं खाती थी। हंगामा ज्यादा बड़ा तो तय किया गया कि जुली अपना खाना अलग बनाएगी। अधिवक्ता राजीव कर्ण बताते हैं कि तौकीर के परिजन जुली के साथ लगातार मारपीट कर रहे हैं, जबकि तौकीर सऊदी अरब में हैं।   


राजीव कर्ण का कहना है कि सीमांचल की सैकड़ों युवतियां दूसरे धर्म के युवकों के कथित प्रेम जाल में फंसकर प्रताड़ना झेल रहीं है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आये थे। पीएम नरेंद्र मोदी और उन्हें इस तरह के मामलों पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed