Bihar : पड़ोसी से हुआ प्रेम तो भरा-पूरा परिवार छोड़ भागी, जिसपर भरोसा कर पहुंची उसने भी ठुकराया
भागलपुर में एक शादी-शुदा महिला पर से इश्क का भूत उस समय उतर गया जब दो बच्चे की मां अपने प्रेमी के इश्क में पागल होकर अपने घर और बच्चों को छोड़कर आशिक के पास पहुँच गई लेकिन उस आशिक ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।
विस्तार
भागलपुर में एक शादी-शुदा महिला पर से इश्क का भूत उस समय उतर गया जब दो बच्चे की मां अपने प्रेमी के इश्क्मे पागल होकर अपने घर और बच्चों को छोड़कर आशिक के पास पहुँच गई लेकिन उस आशिक ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया । मामला नाथनगर इलाके में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र का भतोरिया गांव का है । सोनी (परिवर्तित नाम ) दो बच्चों की मां है जिसको अपने पड़ोसी से प्यार हो गया। सोनी पर प्यार का बुखार इस कदर हावी हो गया कि वह अपने प्रेमी को पति के गैर मौजूदगी में अपने घर पर बुलाने लगी । इसी क्रम में एक दिन जब सोनी अपने प्रेमी की बांहों में समाई हुई थी ,उसके पति ने उसे देख लिया। मामला सामने आने पर महिला अब खुलकर अपने प्रेमी के साथ जाने की बात करने लगी और फिर वह अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी । आशिक ऐन वक्त पर पलट गया और उसने सोनी को अपने पास रखने से इंकार कर दिया।
पंचायत में भी नहीं बनी बात
वहीं महिला के पति नन्द किशोर का कहना है कि मैं बरसों से चल रहे इस नाटक से तंग आ गया था। कई बार मैंने इसको समझाया लेकिन लेकिन मेरी पत्नी नहीं मानी। जब वह पड़ोसी के साथ रहने के लिए तैयार है तो मैं भी तैयार हूं। अब मैं भी यही चाहता हूं कि वह अब वहीं रहे। मैं भी उसे अब नहीं रखना चाहता। अब दो बच्चे की मां को जब उस प्रेमी ने रखने से इंकार कर दिया है तब वह अब दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गई है। गांव वालों के बीच भी पंचायत बुलाई गई लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। फिर गांव वालों ने पुलिस को बुलाया। फिलहाल पुलिस पति, पत्नी और प्रेमी को पकड़ थाने ले गई है ।