फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Lok Sabha: Rohini acharya RJD bihar candidate from Saran, Lalu yadav told the reason

Lok Sabha : लालू यादव ने बताई राज की बात, किसके मन की बात सुनकर रोहिणी आचार्य को सारण से उतारा

Wed, 17 Apr 2024 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 17 Apr 2024 09:02 PM IST
सार

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार के रूप में रोहिणी आचार्य के सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएँ हुई। कई सवाल पूछे गये, लेकिन उन सवालों पर अब विराम लग गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने की वजह बताई है।

विज्ञापन
Lok Sabha: Rohini acharya RJD bihar candidate from Saran, Lalu yadav told the reason
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य के सारण से उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर कई बार सवाल उठे। इसको लेकर भाजपा ने भी कई बार इस मुद्दे पर अलग अलग बयान भी दिए। इन सब के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सारण से रोहिणी को उम्मीदवार बनाने की वजह बताई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सारण से मेरा लगाव मेरा स्नेह है। सारण जिला के लोगों ने ही मुझे राजनीति में पैर रखने का मौका दिया। सारण के लोगों का मुझ पर कर्ज है, जिसको मैं कभी भी उतार नहीं सकता। लोग मुझे अपने परिवार से (सारण से) उम्मीदवार देने के लिए कह रहे थे। फिर इन लोगों ने कहा कि रोहिणी आचार्य को यहां से उम्मीदवार बनाईये। मैंने स्वीकार कर लिया और रोहिणी को उम्मीदवार बनाया। अब रोहिणी आचार्य राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के रूप में आज आपके बीच में खड़ी है। लालू यादव के लिए सारण क्यों है खास राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सारण से मेरा लगाव मेरा स्नेह है। सारण जिला के लोगों ने ही मुझे राजनीति में पैर रखने का मौका दिया। सारण के लोगों का मुझ पर कर्ज है, जिसको मैं कभी भी उतार नहीं सकता। दरअसल सारण लालू यादव का राजनीतिक गढ़ रहा है। लालू प्रसाद यादव छपरा से सांसद चुने गए थे,जो बाद में छपरा से सारण हो गया। लालू यादव ने 2014 में अपनी पत्नी राबड़ी देवी को यहीं से उम्मीदवार बनाया, लेकिन राबड़ी देवी लोकसभा चुनाव हार गईं और इस तरह लालू प्रसाद यादव इसमें असफल हो गये। तब से अब तक सारण से न लालू परिवार का कोई उम्मीदवार जीता है और न ही कोई राजद उम्मीदवार। अब लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट देकर राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
चुनाव तक रोहिणी रहेंगी सारण में लालू प्रसाद यादव 17 अप्रैल को सारण पहुंचे, जहां उन्होंने रोहिणी आचार्य के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव होने तक रोहिणी सारण में ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed