फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : RJD Targeted samrat chaudhary, pm modi, cm nitish kumar, amit shah, bihar news

Lok Sabha : सम्राट चौधरी के बयान पर राजद का पलटवार, कहा-  जिसे गुंडा की पार्टी कह रहे उसी ने दिलाई है पहचान

Wed, 17 Apr 2024 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 17 Apr 2024 07:34 PM IST
सार

Bihar : उनकी भाषा और धमकी ही यह बताने के लिए काफी है कि सही अर्थों में गुंडा कौन है। ऐसे उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस पार्टी को वे गुंडों की पार्टी कह रहे हैं उन्हें राजनीतिक पहचान भी उसी पार्टी ने दी थी। 

विज्ञापन
Lok Sabha : RJD Targeted samrat chaudhary, pm modi, cm nitish kumar, amit shah, bihar news
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि  पहले चरण के रुझानों से भाजपा और सम्राट चौधरी काफी हतोत्साह और निराश हो गए हैं। इसी हतोत्साह और निराशा में उन्हें अब विपक्ष गुंडा नजर आने लगा है। हालांकि उनकी भाषा और धमकी ही यह बताने के लिए काफी है कि सही अर्थों में गुंडा कौन है। ऐसे उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस पार्टी को वे गुंडों की पार्टी कह रहे हैं उन्हें राजनीतिक पहचान भी उसी पार्टी ने दी थी। और जिन लोगों के साथ आज वे हैं उन लोगों ने उन्हें किस विशेषण से नवाजा था। उन्होंने कहा कि ऐसे इनके धमकी का जवाब भी बिहार की जनता हीं देगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी , गृहमंत्री जी और मुख्यमंत्री के सभाओं का कोई असर नहीं 
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज चार लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार कार्य थम गया है और 19 अप्रैल को इन क्षेत्रों में मतदान होने वाला है। मिल रहे रुझानों से यह स्पष्ट है कि इन चारो क्षेत्रों में राजद उम्मीदवारों को जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है और इनमें भारी मतों के अन्तर से राजद उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। इससे भाजपा और एनडीए घटक में भारी बेचैनी देखी जा रही है। प्रधानमंत्री जी , गृहमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी द्वारा इन क्षेत्रों में किए गए सभाओं का भी कोई असर नहीं पड़ा बल्कि उनके जाने से मतदाताओं की नाराजगी हीं बढ़ी है। 
विज्ञापन



 

Lok Sabha : RJD Targeted samrat chaudhary, pm modi, cm nitish kumar, amit shah, bihar news
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

तेजस्वी यादव के बयान भाजपा द्वारा तलवार बांटने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा था कि राजद गुंडों की पार्टी है। राजद की ओर से जो प्रत्याशी मैदान में है, उनमें कोई नाखून उखाड़ने वाला है, कोई अपहरण कर हत्या करने वाला। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आप नाम बताईये जो तलवार बांटने का काम करता हो। उन्होंने आगे कहा कि पहले हम अपने धर्म को पूजते हैं फिर दूसरों का सम्मान करते हैं। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि राजद की गुंडागर्दी भी ठंडा की जाएगी।

लालू प्रसाद यादव को बताया पंजीकृत अपराधी
राजद के संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता का नाम है लालू प्रसाद। सारे गुंडे, अपराधी उनकी पार्टी से ही संबंधित हैं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि लालू प्रसाद बिहार में अपराधियों के प्रतीक हैं। लालू प्रसाद पहले नेता हैं जो पंजीकृत अपराधी होकर सजायाफ्ता हैं और वह संविधान की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed