फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha elections: Tejashwi Yadav public meeting in Jamui, RJD candidate Archana Ravidas: Grand alliance

Election 2024 : तेजस्वी बोले- पीएम मोदी जमुई को ठगने आते हैं, भाई के जीजा का पता कहां है, यह हम भी नहीं जानते

Sat, 06 Apr 2024 05:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Apr 2024 05:20 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहली बार जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन ने लोकल कैंडिडेट दिया है। अगर दूसरी तरफ देख तो एनडीए वाले लोग जमुई सीट को केवल प्रयोगशाला बनाकर रखा है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Tejashwi Yadav public meeting in Jamui, RJD candidate Archana Ravidas: Grand alliance
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जमुई पहुंचे जहां उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन ने लोकल कैंडिडेट दिया है। अगर दूसरी तरफ देख तो एनडीए वाले लोग जमुई सीट को केवल प्रयोगशाला बनाकर रखा है। कभी इसको तो कभी उसको टिकट दे देगा जो जमुई में टिकेगा ही नहीं।

विज्ञापन


एनडीए के प्रत्याशी पर बोला हमला
वहीं तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में एनडीए के प्रत्याशी अरुण भारती पर तीखा बार करते हुए कहा कि दूसरे कैंडिडेट को हम क्या कहेंगे मेहमान ही ना कहेंगे, जो अतिथि है गेस्ट है वह चुनाव जब तक है रहेंगे फिर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सम्मान तो हर एक के प्रति है स्वर्गीय रामविलास पासवान का लाल यादव के साथ क्या ताल्लुक रहा यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। चिराग से भी पुरानी पहचान है। कई बार हम लोग साथ में काम भी किए हैं लेकिन आज वे हनुमान बने घूम रहे हैं। कोई बात नहीं वो भाई हैं। लेकिन, अब भाई के जीजा (अरुण भारती) का पता कहां है? यह हम भी नहीं जानते हैं।
विज्ञापन


एक बार भी परिवारवाद के बारे में कुछ नहीं बोले
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बीते दिनों जमुई आए हैं लेकिन, एक बार भी परिवारवाद के बारे में कुछ नहीं बोले। जबकि पहले चरण के चुनाव में ही एनडीए द्वारा जमुई, औरंगाबाद, गया और नवादा सीट पर परिवारवाद का ही कैंडिडेट उतर गया और हम लोगों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार भी मोदी आए तो बोले हम गरीबी मिटा देंगे, महंगाई भी कम कर देंगे, बेरोजगारी दूर कर दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देंगे तो बताओ कितना नौकरी दिया? प्रधानमंत्री सिर्फ जमुई को ठगने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed