फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election 2024: JDU leader Maheshwar Hazari's son joined Congress, contest from Samastipur.

LOK Sabha Election 2024 : जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र कांग्रेस में शामिल, समस्तीपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

Fri, 05 Apr 2024 05:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 05 Apr 2024 05:34 PM IST
सार

Bihar : पूर्णिया के बाद अब समस्तीपुर लोक सभा सीट हॉट होने वाली है। वजह है कि वहां से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी के सामने नीतीश मंत्रिमंडल सदस्य महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस के साथ उनके सामने खड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: JDU leader Maheshwar Hazari's son joined Congress, contest from Samastipur.
जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर लोक सभा सीट अब हॉट सीट हो सकती है। वजह यह है कि जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी आज कॉंग्रेस में शामिल हुए हैं और चर्चा इस बात की है कि सन्नी हजारी समस्तीपुर लोकसभा सीट से कॉंग्रेस की टिकट पर जदयू के कद्दावर नेता और मंत्री अशोक चौधरी  की पुत्री शांभवी चौधरी से मुकाबला करेंगे।

विज्ञापन


पूर्णिया के बाद अब समस्तीपुर लोकसभा सीट हॉट 
पूर्णिया लोक सभा सीट के बाद अब समस्तीपुर लोकसभा की सीट हॉट हो सकती है। वजह यह है कि समस्तीपुर में दो परिवारों के बीच टकराव का बड़ा कुरूक्षेत्र बन सकता है।  नीतीश मंत्रिमंडल सदस्य महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। महेश्वर हजारी महागठबंधन सरकार में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। फिलहाल वह नीतीश सरकार में जनसंपर्क विभाग संभाल रहे हैं। समस्तीपुर से एनडीए की तरफ से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी उम्मीदवार हैं। शांभवी चौधरी को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की तरफ से टिकट मिला है। शांभवी ने अब चुनाव प्रचार भी करना शुरू कर दिया है। कयास यही लगाया जा रहा है कि सन्नी हजारी भी कांग्रेस की टिकट पर समस्तीपुर से लड़ेंगे यानि दो मंत्रियों का परिवार, दोनों जदयू के दोनों अलग-अलग एक ही अखाड़े में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिता की नाराजगी के बाद भी कांग्रेस में हुए शामिल 
सन्नी हजारी ने कहा है कि वह अपने पिता महेश्वर हजारी की नाराजगी के बावजूद उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन किया है। अगर पार्टी मुझपर भरोसा जताती है तो मैं समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत दिलाने का काम करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने इस बात से किया इंकार 
इस मामले पर अमर उजाला ने कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठोड से बात की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सन्नी हजारी ने कांग्रेस ज्वाइन किया है यह सही है लेकिन फिलहाल   यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह चुनाव कहाँ से लड़ेंगे। पार्टी के निर्णय पर यह निर्भर करता है कि सन्नी हजारी को टिकट मिलेगा या नहीं या फिर अगर मिलेगा तो कहां के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed