फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lok sabha chunav 2019: Bihar CM Nitish questioned long duration of Election, 'll write letter to all

नीतीश कुमार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पीएम का समर्थन, साध्वी प्रज्ञा को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Sun, 19 May 2019 09:57 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 19 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019: Bihar CM Nitish questioned long duration of Election, 'll write letter to all
Bihar CM Nitish Kumar - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजभवन स्थित बूथ में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने सात चरणों में कराए गए चुनाव के लिए आयोग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा चुनाव प्रक्रिया इतनी लंबी नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि इतनी गर्मी में मतदान नहीं होने चाहिए। फरवरी-मार्च या फिर अक्तूबर-नवंबर में मतदान कराना चाहिए। वहीं, केदारनाथ में ध्यान करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इतनी गर्मी में मतदान नहीं कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भी माना कि चुनाव प्रक्रिया इतनी लंबी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया को लेकर नीतीश कुमार ने दो महत्वपूर्ण बातें कही। पहली यह कि चुनाव को लेकर एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए, इस पर एक सहमति बननी चाहिए और संवैधानिक व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च या अक्टूबर-नवंबर में मतदान कराना चाहिए।  साथ ही इतनी लंबी अवधि नहीं होनी चाहिए। एक चरण में चुनाव कराना आदर्श होता है, लेकिन देश अपना बड़ा है। इसलिए दो से तीन चरण में चुनाव होना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की भौगोलिक सीमाएं अलग-अलग है, ऐसे में एक बार में मतदान कराना संभव नहीं हो सकता, लेकिन दो से तीन चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव की प्रक्रिया इतनी लंबी होने से मतदाताओं, नेताओं, पार्टियों और कवर करने में मीडिया को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अभी देख ही रहे हैं कि इतनी गर्मी में मतदाताओं को कितनी दिक्कत हो रही है। सभी को परेशानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा पर कहा- पार्टी करेगी कार्रवाई

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के 'देशभक्त' गोडसे बयान पर ज्यादा प्रतिक्रिया देने से नीतीश कुमार बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारा विजन क्लियर है, भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं करते हैं। कहा कि साध्वी प्रज्ञा का बयान स्वीकार करने लायक नहीं है, लेकिन कार्रवाई करना पार्टी का काम है। विपक्ष के सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कहा कि 23 को जब रिजल्ट आएगा, उसके बाद ही न कोई कुछ कह पाएगा। रिजल्ट आ जाने दीजिए, सब क्लियर हो जाएगा। चुनाव प्रचार का काम खत्म हो चुका है और जनता ही मालिक है। मालूम हो कि अंतिम चरण में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा समेत बिहार की आठ सीटों पर मतदान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed