Lockdown in Bihar: बिहार में छह सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, जारी हुए नए दिशा-निर्देश
बिहार में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। यही कारण है कि सरकार ने राज्य में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से इस संबंध में ताजा आदेश जारी किया गया है। बिहार सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में गृह मंत्रालय के आदेश का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि राज्य में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
#Government of #Bihar has issued fresh order related to #lockdown.
विज्ञापन विज्ञापन
Accordingly , the restrictions imposed vide order no. 102/वि. स. को. dated 30.7.2020 imposing further restrictions will remain effective till 06.09.2020. pic.twitter.com/ejtWp13bME — PIB In Bihar 🇮🇳 Mask yourself 😷 (@PIB_Patna) August 17, 2020
अनलॉक-3 की समय सीमा रविवार की रात 12 बजे समाप्त होने के बाद राज्य सरकार को इसपर आगे फैसला करना पड़ा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले महीने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आठ जुलाई से पटना में लॉकडाउन लगाया था। फिर 16 जुलाई से पूरे राज्य में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया, जिसकी मियाद बढाकर 31 जुलाई तक कर दी गई थी।