Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Friends seton fire sprinkling petrol, undergoing treatment DMCH critical condition.

बिहार: नाबालिग पर जानलेवा हमला, पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में चार पर केस

Wed, 04 Nov 2026 07:45 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 07:45 PM IST
सार

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देखकर लौट रहे एक नाबालिग पर चार अन्य नाबालिगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News : Friends seton fire sprinkling petrol, undergoing treatment DMCH critical condition.
डीएमसीच में इलाजरत बच्चा

विस्तार

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे एक नाबालिग लड़के पर चार अन्य नाबालिगों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में जख्मी नाबालिग की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। घटना 18 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन

पीड़ित के पिता के अनुसार, रात करीब एक बजे जब उनका बेटा मेला देखकर लौट रहा था, तभी पानी की टंकी के पास मौजूद चार लड़कों ने उसे जबरन घेर लिया और धनकौल गांव में लगे मेले में चलने को कहा। जब उसने जाने से इनकार किया तो वहां मौजूद लड़कों ने उनके बेटे के पूरे शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद एक आरोपी ने लाइटर जलाकर उसे आग लगा दी।

विज्ञापन

पीड़ित का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। पीड़ित के पिता के फर्द बयान पर पुलिस ने चार नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने बताया कि 18 अक्तूबर को उनका बेटा पांच दोस्तों के साथ दशहरा का मेला देखने गया था। लौटने के क्रम में रात करीब एक बजे आम गाछी में धनकौल स्थित मेले में चलने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद उनके बेटे ने रात ज्यादा होने के कारण मेले में जाने से इनकार कर दिया। इस पर वहां मौजूद बाकी चार लड़कों में से एक ने उनके बेटे के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया, जबकि दूसरे ने लाइटर जलाकर आग लगा दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे। वहां उनका बेटा गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। उन्होंने तत्काल उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। पीड़ित के पिता ने बताया कि 23 अक्टूबर को बेंता थाने में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया था। बच्चे द्वारा दिए गए बयान को बेंता थाने की पुलिस ने कार्रवाई के लिए सिमरी थानाध्यक्ष के पास भेज दिया था।



ये भी पढ़ें- बिहार: सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल

इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बेंता थाने से प्राप्त फर्द बयान के आधार पर सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई मनोज कुमार शर्मा को सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed