Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Nityanand Rai Attacks Tejashwi Yadav and Opposition in Bihar at Saharsa

बिहार: 'राजद परिवारवाद और तुष्टिकरण की पार्टी', तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का तीखा तंज

Wed, 04 Nov 2026 05:46 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 05:46 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सहरसा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर अराजकता फैलाने और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Union Minister Nityanand Rai Attacks Tejashwi Yadav and Opposition in Bihar at Saharsa
पैदल मार्च करते केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय।सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री।

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर सहरसा पहुंचे। यहां उन्होंने रेनबो रिसॉर्ट में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने डीबी रोड से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के बैनर तले करीब 600 मीटर तक पैदल मार्च किया। इस पदयात्रा और जनसभा में पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पैदल मार्च की जरूरत पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एक मजबूत और जनहितैषी सरकार का होना आवश्यक है।

विज्ञापन

अच्छी सरकार वह, जो सीमाओं और गरीबों की सुरक्षा करे
नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार के कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि एक अच्छी सरकार का दायित्व होता है कि वह देश की सीमाओं की सुरक्षा करे, आर्थिक स्थिरता बनाए रखे और शांति-व्यवस्था कायम करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से गरीबी मिटाने, गरीबों को मुफ्त इलाज और पक्का मकान देने, किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि भेजने तथा जनधन खातों के जरिए लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने का काम पूरी पारदर्शिता से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर तीखा हमला, अब 1947 का दंश नहीं झेलेगा देश
विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि देश में विपक्ष विदेशी महागुरुओं से महामंत्र लेकर अराजकता फैलाने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कांग्रेस, राजद, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विपक्षी दल संभल जाएं, भारत के लोग अब 1947 के बंटवारे जैसा दंश दोबारा कभी नहीं झेलेंगे। भारत की जनता पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा और देश से गरीबी का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा।


ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

तेजस्वी यादव और राजद पर तंज
राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि राजद पूरी तरह परिवारवाद की पार्टी है। वे केवल तुष्टिकरण की राजनीति करना जानते हैं, जबकि हमारा संविधान समानता और राष्ट्रहित की सीख देता है।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सहरसा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को याद करते हुए कहा कि यह धरती ऋषि-मुनियों और महान स्वतंत्रता सेनानियों की तपोभूमि रही है। इसे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed