दस चरणों में होगा बिहार में पंचायत चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पंचायत चुनाव 10 चरणों में होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। गांव की सरकार चुनने के लिए अप्रैल व मई में लोग मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बैठक की।
दस चरणों में होने वाले इस चुनाव को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन विभागीय सूत्र बताते हैं कि पंचायत का चुनाव अप्रैल से मई के बीच करा लिया जाएगा।
बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं। इस चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने बताया कि बिहार में आठ हजार 397 पंचायत है।
इतने पदों के लिए होगा मतदान
चुनाव में मुखिया और सरपंच के 8397 पद, ग्राम पंचायत सदस्य और पंच के एक
लाख 14, 650, पंचायत समिति सदस्य के 11 हजार 516 और जिला परिषद के 1162 पद
के लिए मतदान होगा।
कुल मिला कर देखें तो दो लाख, 58 हजार 772 पदों के लिए
वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी पर
चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, सामान्य प्रशासन प्रधान सचिव,
पंचायती राज प्रधान सचिव, पुलिस के आलाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विभागीय सूत्र के अनुसार बैठक में ये भी तय हुआ कि इस बार पिछले दो बार से
चले आ रहे आरक्षण के चक्र को भी बदला जाएगा। आरक्षण का प्रभाव चक्रानुक्रम
होगा यानी जो सीट सामान्य है वहां आरक्षण लागू होगा। बताया जाता है कि इस
प्रकार से करीब 90 फीसदी सीटें बदल जाएगी।