{"_id":"60c8cfa7cdb2b555e22ce213","slug":"ljp-mp-mehboob-ali-kaiser-says-chirag-paswan-lacks-experience-made-big-blunder-in-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा सांसद ने कहा: चिराग पासवान ने बिहार चुनाव में बड़ी गलती की, उनमें अनुभव की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा सांसद ने कहा: चिराग पासवान ने बिहार चुनाव में बड़ी गलती की, उनमें अनुभव की कमी
Tue, 15 Jun 2021 10:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:23 PM IST
सार
चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर ने कहा कि राम विलास पासवान के बेटे चिराग में अनुभव की कमी है। कैसर ने मंगलवार को कहा कि चिराग पासवान ने बीते बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी गलती की थी।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
लोजपा सांसद कैसर ने कहा कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहे और उनकी इस बड़ी गलती का परिणाम पार्टी को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद हुए प्रदर्शनों के बाद कैसर पटना से दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
कैसर ने कहा, 'चिराग ने बिहार चुनाव में बड़ी गलती की। एनडीए में रहते हुए उन्होंने जदयू के खिलाफ काम किया, जो कि भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा है। इसीलिए हमने नेतृत्व बदलने का फैसला किया। चिराग में अनुभव की कमी है इसलिए हमने पशुपति कुमार पारस का समर्थन किया है। '
विज्ञापन
यह बताते हुए कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है, कैसर ने कहा, चिराग बिहार की राजनीति की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहे जिसका खामियाजा पूरी पार्टी को भुगतना पड़ा है। हमारी शुभकामनाएं चिराग पासवान के साथ हैं कि वह इन स्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ें और एक बड़े नेता के तौर पर उभरें।
विज्ञापन
इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी जदयू नेता ललन सिंह पार्टी में इस टूट के पीछे हैं, महबूब अली कैसर ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई भी रार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने ललन सिंस से वीणा सिंह के आवास पर मुलाकात की थी। हम चाहते थे कि चिराग पासवान हमारे साथ रहते।
पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय लोजपा की नेशनल एग्जीक्यूटिव की बैठक में किया जाएगा। बता दें कि चिराग पासवान को लोजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की एक आपातकालीन बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया गया।