फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LJP gives ultimatum to allot seats till December 31

लोजपा ने 31 तक सीटों के बंटवारा करने का दिया अल्टीमेटम, एनडीए में मांगी इतनी सीट

Thu, 20 Dec 2018 04:03 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
LJP gives ultimatum to allot seats till December 31

सियासी मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले रामविलास पासवान की लोकजन शक्ति पार्टी ने रुख बदलने के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। लोजपा ने एनडीए के सबसे बड़े दल भाजपा को 31 दिसंबर तक बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर फैसले लेने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी का कहना है कि अगर उसे एक राज्यसभा की सीट दी जाती है तो छह लोकसभा सीटों पर वह राजी होगी, वरना सात सीटों से कम उसे मंजूर नहीं है। 

विज्ञापन


लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने बुधवार को कहा कि भाजपा और जदयू ने आपस में सीटों के बंटवारे पर बात की लेकिन हमसे पूछा तक नहीं गया। हम 2014 से ही एनडीए का हिस्सा हैं और हम चाहते हैं कि एनडीए की सरकार फिर बने। इसलिए हमारी मांग है कि भाजपा नेतृत्व सही समय पर सीट बंटवारे का फैसला करे। हम चाहते हैं कि चुनाव से ठीक पहले हमें सीटें मिले। अगर हमारी मदद नहीं की जाएगी तो हम पीछे-पीछे नहीं दौड़ेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले एनडीए में असंतोष के संकेत देते हुए मंगलवार को पार्टी के संसदीय दल के नेता चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा था कि टीडीपी और रालोसपा के एनडीए से जाने के बाद गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। ऐसे समय में भाजपा गठबंधन में बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक ढंग से दूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिहार भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने यह कहा कि एनडीए में सब ठीक है। सीट बंटवारे के मुद्दे को जल्द सुलझा लिया जाएगा। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि भाजपा को लोजपा की चिंता पर विचार करना चाहिए। छोटे दलों को चुनाव की तैयारी के लिए अधिक समय की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed