फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Leopard attacks and injures three people in West Champaran creating panic in area

Bihar: पश्चिम चंपारण में तेंदुए का आतंक, तीन लोगों पर हमला कर किया घायल, इलाके में दहशत

Fri, 08 May 2026 10:30 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 08 May 2026 10:30 AM IST
सार

Bihar: पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल स्थित पिपरासी क्षेत्र में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकले तेंदुए ने रिहायशी इलाके में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Leopard attacks and injures three people in West Champaran creating panic in  area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत पिपरासी क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र से निकलकर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग घरों से निकलने में सतर्कता बरत रहे हैं।

विज्ञापन


खेत से लौट रही महिला पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, पिपरासी पंचायत के मनिया छापर निवासी 25 वर्षीय रवीना खातून खेत से काम कर वापस लौट रही थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पिपरासी स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दो अन्य ग्रामीण भी तेंदुए के हमले में घायल
वहीं, भीलोरवा टोला निवासी 56 वर्षीय मुसमात धानमति देवी भी तेंदुए के हमले में घायल हो गईं। धानमति देवी को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी 35 वर्षीय मनोज शर्मा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के आतंक से गांव में दहशत
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण लगातार वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। भीलोरवा के मुखिया प्रतिनिधि सह राजद नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकेश कुशवाहा ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने तथा घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


ये भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूम के सिर से उठा पिता का साया

वन विभाग की टीम मौके पर रवाना
मामले में बगहा रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। टीम तेंदुए के पगमार्ग का निरीक्षण कर उसे पकड़ने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed