फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   leader Geeta Pasi makes serious allegations against MLA Sangeeta Kumari

Bihar News: मोहनिया सीट पर बीजेपी में बगावत तेज, नेत्री गीता पासी ने विधायक संगीता कुमारी पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 30 Jun 2025 01:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहनिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहनिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 01:52 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कैमूर जिले की मोहनिया आरक्षित सीट पर भाजपा के भीतर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। भाजपा नेत्री और जिला पार्षद गीता पासी ने वर्तमान विधायक संगीता कुमारी पर जनता से दूरी बनाने और विश्वासघात का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
leader Geeta Pasi makes serious allegations against MLA Sangeeta Kumari
भाजपा नेत्री गीता पासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कैमूर जिले की मोहनिया आरक्षित विधानसभा सीट पर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। बीजेपी के भीतर ही बगावत के सुर उठने लगे हैं। मोहनिया जिला पार्षद और भाजपा नेत्री गीता पासी ने पार्टी की वर्तमान विधायक संगीता कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। गीता पासी रविवार को दादर गांव स्थित खेल मैदान की चाहरदीवारी निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विधायक संगीता कुमारी को "एसी वाली विधायिका" बताते हुए आरोप लगाया कि उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


 "विधायिका ने जनता को ठगा"
गीता पासी ने आरोप लगाया कि संगीता कुमारी पहले राजद से चुनाव जीतकर बाद में पैसे लेकर बीजेपी में शामिल हो गईं। इसके चलते क्षेत्र की जनता का उन पर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा, "जनता ने उन्हें जिताया, लेकिन अब वो जनता की आवाज नहीं सुनतीं। अगर कोई सुबह 10 बजे मिलने जाता है, तो वह दोपहर 3 बजे तक मिलती भी नहीं हैं।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता पासी ने टिकट की जताई दावेदारी
गीता पासी ने साफ कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मोहनिया सीट से टिकट की दावेदार हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि इस बार उन्हें मौका दिया जाए, क्योंकि जनता वर्तमान विधायक से नाराज़ है और उन्हें समर्थन नहीं देगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि संगीता कुमारी को फिर से टिकट दिया गया और वह जीतती हैं, तो दोबारा किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकती हैं। "उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता," गीता पासी ने कहा।

"जनता के लिए वह करूंगी जो आज तक किसी ने नहीं किया"
गीता पासी ने दावा किया कि अगर उन्हें पार्टी से टिकट मिलता है और वह जीतती हैं, तो जनता के लिए ऐसा कार्य करेंगी जो अब तक किसी विधायक ने नहीं किया। मोहनिया सीट पर गहराते इस राजनीतिक तनाव ने भाजपा के भीतर नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस स्थिति से कैसे निपटता है और टिकट वितरण में किसे प्राथमिकता दी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed