{"_id":"657c5fb603954b09ac07e781","slug":"last-rites-of-martyr-soldier-pradeep-kumar-yadav-were-performed-with-state-honors-in-siwan-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान के लाल, अग्निवीर शहीद जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई; सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान के लाल, अग्निवीर शहीद जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई; सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 15 Dec 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:46 PM IST
सार
Jawan Pradeep Kumar Yadav Last rites: शहीद प्रदीप कुमार यादव के पार्थिव शरीर का इंतजार परिवार दो दिन से कर रहा था। शुक्रवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा चीख पुकार मच गई। इस दौरान हजारों-हजार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अग्निवीर जवान शहीद प्रदीप कुमार यादव को अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान के दरौली में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान प्रदीप कुमार को अंतिम विदाई। जवान प्रदीप कुमार जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे। बताया जा रहा है कि अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार की दो दिन पहले डयूटी के दौरान गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। दो दिन से शहीद प्रदीप कुमार यादव के घर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा थी और सभी लोग उनके परिवार को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को जवान प्रदीप यादव का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा तो हजारों की तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचा, वैसे ही पिता शंभू यादव और मां देवांति देवी सहित पूरे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं, पार्थिव शरीर को देख ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। चारों तरफ भारत माता की जय, प्रदीप यादव अमर रहे और डीजे पर देशभक्ति के गाने गूंजते रहे। वहीं, राजकीय सम्मान के साथ प्रदीप यादव को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
जवान प्रदीप यादव दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव निवासी शंभू प्रसाद के बेटे थे। उनके पिता शंभू प्रसाद एक किसान हैं। इनके परिवार का बेहद साधारण रहन सहन है। दरअसल, प्रदीप यादव की जम्मू कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके में 24 फील्ड रेजिमेंट के सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। जब वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब बटालियन के साथियों ने गोली की आवाज ओर दौड़ कर देखा तो प्रदीप कुमार यादव जमीन पर गिरे हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार दो दिन से शहीद प्रदीप कुमार यादव के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा था। आज जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा चीख पुकार मच गई। हजारों-हजार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रशासन के साथ कई क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहे। दरवाजे पर पहुंची सेना की टुकड़ी द्वारा प्रदीप यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद दरौली के सरयू नदी घाट के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।