फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu yadav to move Jharkhand High Court for bail after sentenced to jail in fodder scam case

चारा घोटाला: लालू यादव जमानत के लिए जाएंगे झारखंड हाईकोर्ट, नहीं मांगेंगे पैरोल

Tue, 09 Jan 2018 10:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Lalu yadav to move Jharkhand High Court for bail after sentenced to jail in fodder scam case
लालू प्रसाद यादव
चारा घोटाले में साढ़े तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद बिरसा मुंडा जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जल्द जमानत याचिका दायर करेंगे। उनके वकील प्रभात कुमार ने सोमवार को बताया कि हम फैसले की कॉपी पढ़ेंगे और इसके बाद शुक्रवार या सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील करेंगे। लालू की बहन की मौत पर पैरोल मांगने पर कुमार ने कहा कि इस पर विचार नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन



सीबीआई जज ने 23 दिसंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को देवघर कोषागार से 89.27 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने 6 जनवरी को उनकी सजा का ऐलान किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नई जेल में लालू यादव को अटैच बाथरूम के साथ मिलेगा किचन भी, जानिए इस जेल की खासियतें
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 30 सितंबर 2013 को उन्हें चाईबासा कोषागार से 37.7 करोड़ की अवैध निकासी मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। ढाई महीने जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed