फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu prasad Yadav will get a kitchen with attached bathrooms in new open jail in hazaribag jharkhand

नई जेल में लालू यादव को अटैच बाथरूम के साथ मिलेगा किचन भी, जानिए इस जेल की खासियतें

Sun, 07 Jan 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sun, 07 Jan 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Lalu prasad Yadav will get a kitchen with attached bathrooms in new open jail in hazaribag jharkhand
लालू यादव
चारा घोटाला के देवघर केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल कैद की सजा मिलने के बाद उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से हजारीबाग के ओपन जेल में भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। सजा सुनाने के बाद सीबीआर्इ स्पेशल कोर्ट के जज जस्टिस शिवपाल सिंह ने लालू यादव को हजारीबाग के ओपन जेल में शिफ्ट करने की अनुशंसा की थी। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव समेत अन्य 16 कैदियों को जल्द ही हजारीबाग की ओपन जेल भेज दिया जाएगा। हजारीबाग स्थित ओपन जेल का उद्घाटन 2013 के नवंबर में हुआ था। इस जेल में लालू समेत सभी कैदियों को रांची जेल की तुलना में कुछ ज्यादा सुविधाएं मिल सकती हैं। 
विज्ञापन


हजारीबाग ओपन जेल में हैं सौ कॉटेज 

हजारीबाग ओपन जेल में 100 कॉटेज हैं। हर कॉटेज में किचन और अटैच्ड बाथरूम की सुविधा मौजूद है। इन जेल में बने 100 कॉटेज में 100 कैदी अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ रह सकते हैं। हर एक कॉटेज में पीने के साफ पानी के लिए आरओ सिस्टम भी लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची में सजा के ऐलान से पहले लालू ने जज से शिकायत की थी कि उन्हें रांची के बिरसा मुंडा जेल में साफ पीने का पानी नहीं मिल रहा है। अब हजारीबाग की ओपन जेल में लालू यादव की यह शिकायत खत्म हो सकती है। 

10 से 12 गाय और भैंस जेल में लाई जाएंगी 

Lalu prasad Yadav will get a kitchen with attached bathrooms in new open jail in hazaribag jharkhand
lalu
10 से 12 गाय और भैंस हजारीबाग ओपन जेल में लाई जाएंगी 

सीबीआई के स्पेशल जज जस्टिस शिवपाल सिंह ने सजा के ऐलान के समय टिप्पणी की थी कि, 'लालू समेत सभी 16 दोषी चारा घोटाले के आरोपी हैं, इसलिए अगर वह गाय और भैंस के बीच रहेंगे, तो ज्यादा अपनापन महसूस करेंगे।

ओपन जेल में गाय और भैंस चरते हैं।' यही सोचकर शायद जज ने लालू यादव समेत सभी दोषियों को ओपन जेल भेजने की अनुशंसा की थी।

हजारीबाग जेल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि बहुत जल्द ही इस जेल में 10 से 12 गाय और भैंस लाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed