फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav: RJD supremo Lalu Prasad returning from Delhi to Patna, accompanied by Rabri Devi

Lalu Yadav : दिल्ली से पटना लौटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, साथ में राबड़ी देवी भी आईं

Sat, 20 May 2023 08:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 May 2023 08:30 PM IST
सार

Bihar : 16 मई को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली गए थे। चार दिन बाद वह फिर पटना लौट आए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी हैं। एक दिन पहले ही राबड़ी देवी से ED दफ्तर में पूछताछ हुई थी।

विज्ञापन
Lalu Yadav: RJD supremo Lalu Prasad returning from Delhi to Patna, accompanied by Rabri Devi
लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती - फोटो : ANI

विस्तार

16 मई को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली गए थे। चार दिन बाद वह फिर पटना लौट आए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी आईं। एक दिन पहले ही राबड़ी देवी से ED दफ्तर में पूछताछ हुई थी। कुछ ही देर में लालू प्रसाद पटना एयरपोर्ट से निकलकर अपने घर पहुंचें। राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद अपने पासपोर्ट के काम से पटना आए हैं। वह अगले एक दो दिन में पासपोर्ट ऑफिस भी जाएं। इसके बाद वह डॉक्टरी सलाह सिंगापुर जाएंगे।

विज्ञापन


4 दिन पहले बाबा बागेश्वर पर बोले- "उ कौनो बाबा है"
वहीं 4 दिन पहले जब लालू प्रसाद दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो उन्होंने बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सवाल पर कहा कि "उ कौनो बाबा है"। साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा था। कहा था कि भाजपा का अब सफाया होगा। लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली गए थे। यहां से वह स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाने वाले थे लेकिन पासपोर्ट रिलीज नहीं होने के कारण वह सिंगापुर नहीं जा पाए।
विज्ञापन


सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर की
राजद सूत्रों की मानें तो पासपोर्ट रिलीज करने के लिए राजद सुप्रीमो ने सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर की थी। इसके बाद रांची की सीबीआई कोर्ट ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed