फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav: RJD supremo Lalu Prasad going to Delhi, flight from Patna airport; singapore kidney transplant

Lalu Yadav : दिल्ली निकलते समय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बोले- BJP का सफाया होगा; इस कारण से जा रहे

Tue, 16 May 2023 04:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 May 2023 04:17 PM IST
सार

RJD News : लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली के लिए शाम 4 बजे वह पटना एयरपोर्ट से निकल गए। दिल्ली की फ्लाइट में बैठने से पहले राजद अध्यक्ष ने कहा कि अब भाजपा का सफाया होगा। बागेश्वर वाले बाबा पर भी बात हुई।

विज्ञापन
Lalu Yadav: RJD supremo Lalu Prasad going to Delhi, flight from Patna airport; singapore kidney transplant
पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों का अभिनंदन करते लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। शाम 4 बजे वह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट में बैठे। इसके पहले उन्होंने कहा कि भाजपा का अब सफाया होगा। उन्होंने बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सवाल पर कहा कि "उ कौनो बाबा है"। इसके बाद फिर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ निकल गए। वह दिल्ली से सिंगापुर जाएंगे। राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद रुटीन चेकअप के वह सिंगापुर जाएंगे। हालांकि, इस मामले में राजद या लालू परिवार की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि राजद सुप्रीमो 9 माह बाद अपने 28 अप्रैल को दिल्ली से घर लौटे थे। पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए समर्थकों ने लालू प्रसाद की गाड़ी पर फूलों की बारिश भी की। इस दौरान एयरपोर्ट पर काफी भीड़ देखी गई। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने लालू प्रसाद को काफी एहतियात बरतने को कहा था। इसके बाद लालू प्रसाद काफी एहतियाद बरत कर ही लोगों से मिलते जुलते थे। 
विज्ञापन


3 मई को लालू ने राबड़ी आवास पर दिया था महाभोज
राबड़ी आवास पर RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोज का आयोजन किया। इसमें पार्टी के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, वरीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के नेताओं को राबड़ी आवास से फोन कर भोज के लिए आमंत्रित किया था। कहा गया था कि काफी दिन से वह अपने कार्यकर्ताओं से नहीं मिले थे। मुलाकात के बहाने पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 मई को पहले बार घर से निकल सार्वजनिक जगह गए
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पटना लौट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार अपने घर से बाहर निकले थे। 12 मई को लालू प्रसाद राबड़ी आवास से निकल कर सीधे पटना हाईकोर्ट के पास शहीद सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर पहुंचे। मजार पर उन्होंने चादरपोशी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed