{"_id":"6468d01e4c0673790801d474","slug":"lalu-yadav-rjd-supremo-lalu-prasad-returning-from-delhi-to-patna-accompanied-by-rabri-devi-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav : दिल्ली से पटना लौटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, साथ में राबड़ी देवी भी आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav : दिल्ली से पटना लौटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, साथ में राबड़ी देवी भी आईं
Sat, 20 May 2023 08:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 20 May 2023 08:30 PM IST
सार
Bihar : 16 मई को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली गए थे। चार दिन बाद वह फिर पटना लौट आए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी हैं। एक दिन पहले ही राबड़ी देवी से ED दफ्तर में पूछताछ हुई थी।
विज्ञापन
लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती
- फोटो : ANI
विस्तार
16 मई को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली गए थे। चार दिन बाद वह फिर पटना लौट आए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी आईं। एक दिन पहले ही राबड़ी देवी से ED दफ्तर में पूछताछ हुई थी। कुछ ही देर में लालू प्रसाद पटना एयरपोर्ट से निकलकर अपने घर पहुंचें। राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद अपने पासपोर्ट के काम से पटना आए हैं। वह अगले एक दो दिन में पासपोर्ट ऑफिस भी जाएं। इसके बाद वह डॉक्टरी सलाह सिंगापुर जाएंगे।
विज्ञापन
4 दिन पहले बाबा बागेश्वर पर बोले- "उ कौनो बाबा है"
वहीं 4 दिन पहले जब लालू प्रसाद दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो उन्होंने बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सवाल पर कहा कि "उ कौनो बाबा है"। साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा था। कहा था कि भाजपा का अब सफाया होगा। लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली गए थे। यहां से वह स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाने वाले थे लेकिन पासपोर्ट रिलीज नहीं होने के कारण वह सिंगापुर नहीं जा पाए।
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर की
राजद सूत्रों की मानें तो पासपोर्ट रिलीज करने के लिए राजद सुप्रीमो ने सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर की थी। इसके बाद रांची की सीबीआई कोर्ट ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन