{"_id":"59dbf16f4f1c1bc9678b4eef","slug":"lalu-yadav-has-criticized-amit-shah-in-the-case-of-jai-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय शाह मामले में लालू यादव ने कसा शाह पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय शाह मामले में लालू यादव ने कसा शाह पर तंज
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय शाह की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि के मुद्दे पर राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर करारा तंज कसा। लालू ने कहा, ‘खबरदार! कोई बोला तो। सीबीआई, इनकम टैक्स, प्रवर्तन निदेशालय आपके पीछे छोड़ दिया जाएगा। उनके पास समर्थित मीडिया भी है।’
विज्ञापन
शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के मामले को लेकर जारी सियासत में लालू यादव का हमला उनके अंदाज में ही हुआ। लालू प्रसाद ने कहा कि विकास से जय हो। विकास करवाने में बाप की 300 तो बेटे की 16000 गुणा हिस्सेदारी रही है।
विज्ञापन
लालू ने बिना नाम लिए कहा कि बात तो देश के विकास की हुई थी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों लालू परिवार के पीछे भी जांच एजेंसियां लगी हुई हैं। उनसे कई मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन