फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya Kidney Donate to Father Singapur Transplant

बेटियों के लिए मिसाल: लालू की बेटी रोहिणी पिता को देंगी किडनी, सिंगापुर में इसी महीने होगा ट्रांसप्लांट

Thu, 10 Nov 2022 01:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Nov 2022 01:21 PM IST
सार

रोहिणी के किडनी देने के एलान के बाद अब लालू  20 से 24 नवंबर के बीच कभी भी सिंगापुर पहुंच सकते हैं। बता दें कि लालू पिछले कई सालों से किडनी की बीमारियों से पीड़ित हैं। लालू और भी दूसरी बीमारियों से जंग लड़ रहे हैं।  

विज्ञापन
Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya Kidney Donate to Father Singapur Transplant
लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले कई सालों से किडनी की बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद की जिंदगी बचाने के लिए उनकी सिंगापुर वाली बेटी रोहिणी अचार्य ने बड़ा फैसला लिया है जो कि देश की सभी बेटियों के लिए मिसाल है। दरअसल, रोहिणी अचार्य ने अपने पिता को एक किडनी दान करने का फैसला किया है ताकि वे बीमारी से जल्द उबर सकें। बता दें कि लालू 56 से अधिक तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं जिसके इलाज के लिए वे कुछ दिन पहले सिंगापुर गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोहिणी की पेशकश को पहले लालू ने ठुकरा दिया था
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर में डॉक्टरों द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह देने के बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की थी। लेकिन लालू प्रसाद ने शुरू में रोहिणी की पेशकश को ठुकरा दिया था। लेकिन रोहिणी के मान मनौव्वल के बाद पिता लालू मान गए और किडनी लेने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20-24 नवंबर के बीच सिंगापुर जा सकते हैं लालू 
रिपोर्ट के मुताबिक लालू 20-24 नवंबर के बीच फिर से सिंगापुर जा सकते हैं। इस दौरान उनके गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए ऑपरेशन होने की संभावना है। लालू की दूसरी बेटी, रोहिणी, जो सिंगापुर में रहती है, अपने पिता की किडनी की बीमारियों को लेकर बेहद चिंतित थी और यह वह थी जिसने लालू को डॉक्टरों की एक टीम से परामर्श करने के लिए सिंगापुर जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिन्होंने किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed