{"_id":"641d8f5c2f755af96703c8a9","slug":"lalu-yadav-daughter-rohini-acharya-comments-on-rahul-gandhi-defamation-case-news-in-hindi-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : राहुल की सांसदी गई तो प्रतिक्रिया में लालू की बेटी ने गोधरा की मौतों पर दिया आपत्तिजनक बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : राहुल की सांसदी गई तो प्रतिक्रिया में लालू की बेटी ने गोधरा की मौतों पर दिया आपत्तिजनक बयान
Fri, 24 Mar 2023 05:24 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:24 PM IST
सार
Bihar: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या का बेहद आपत्तिजनक बयान सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 4:40 पर रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ ऐसी बातें सोशल मीडिया पर लिखी हैं, जिन्हें 'अमर उजाला’ री-प्रोड्यूस भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रोहिणी की आपत्तिजनक टिप्पणी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी यादव का बेहद आपत्तिजनक बयान सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 4:40 पर रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ ऐसी बातें सोशल मीडिया पर लिखी हैं, जिन्हें 'अमर उजाला’ री-प्रोड्यूस भी नहीं कर सकता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने पर रोहिणी ने शुक्रवार को एक लगातार कई बयान शेयर किए, लेकिन शाम 4:40 के आसपास शेयर उनकी बातों को बेहद खेदजनक मानते हुए कुछ शब्दों को प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।
अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा...घड़ा फूटेगा
रोहिणी ने फिर क्या लिखा, उन्हीं के शब्दों में पढ़िए- "अहंकार तो रावण का भी ना रहा, तो फिर आप किस खेत की मूली हैं गोधरा के (आपत्तिजनक शब्द) जी। याद रखिए जिस दिन आपके पाप का घड़ा फूटेगा..उस दिन खुद आपके पार्टी के लोग ही आप से पल्ला झाड़ लेंगे। और रही बात आपके पूंजीपति आकाओं की वो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, देश का लूटा हुआ पाई-पाई का उनसे हिसाब लिया जाएगा..। क्योंकि समय बदलते देर नहीं लगती। कौन जानता था.? जिस प्रभु श्री राम को, अयोध्या का सिहासन मिलने वाला था. वो वनवासी का रूप धर कर वन को गमन करेंगे..।"
लालू को किडनी देने वाली बेटी को आई पापा की 10 साल पुरानी बात
विज्ञापन
रोहिणी लगातार लिख रहीं, और भी लिखा
करीब एक घंटे के दरम्यान रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर कई बातें लिख दीं। अध्यादेश को लेकर अपनी भड़ास निकालने के कुछ देर बात रोहिणी ने अपने भाई और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुद को विकास का साधक और भाजपा को बाधक बता रहे थे। इसके बाद रोहिणी ने फिर लिखा- “नहीं करेंगे बात कभी लोकतंत्र के मजबूती की, ये गोडसे के अनुयायी हैं काम करेंगे केवल देश के तोड़ने की...।” उससे पहले रोहिणी ने राहुल गांधी की सांसदी जाने पर ही अपने पिता लालू प्रसाद की 10 साल पुरानी बातों को याद किया था। इसमें भी रोहिणी ने राहुल गांधी के कदम को नासमझी लिखा था।