फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohini Acharya: Father's 10-year-old talk to the daughter who gave kidney to Lalu, told Rahul Gandhi mindless

Rohini Acharya : लालू को किडनी देने वाली बेटी को आई पापा की 10 साल पुरानी बात, इस बड़े नेता को कहा 'नासमझ'

Fri, 24 Mar 2023 04:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Mar 2023 04:52 PM IST
सार

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर उनकी जान बचाने वाली बेटी रोहिणी आचार्या को अपने पिता की एक 10 साल पुरानी बात अचानक याद आई है। उन्होंने बताया है कि लालू प्रसाद को आशंका (डर) थी।

विज्ञापन
Rohini Acharya: Father's 10-year-old talk to the daughter who gave kidney to Lalu, told Rahul Gandhi mindless
लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी अचार्या - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर उनकी जान बचाने वाली बेटी रोहिणी आचार्या को अपने पिता की एक 10 साल पुरानी बात अचानक याद आई है। उन्होंने बताया है कि लालू प्रसाद को आशंका (डर) थी। उस आशंका को खत्म करने का प्रयास लालू प्रसाद कर भी रहे थे, लेकिन अब यह सच के रूप में सामने आया है। रोहिणी ने राहुल गांधी की सांसदी जाने पर सोशल मीडिया पर जारी अपनी दर्दभरी प्रतिक्रिया में वह वाकया लिखा है।
विज्ञापन

 

Rohini Acharya: Father's 10-year-old talk to the daughter who gave kidney to Lalu, told Rahul Gandhi mindless
रोहिणी आचार्या का ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
क्या लिखा रोहिणी आचार्या ने, पढ़िए यहां
सिंगापुर में रह रहीं रोहिणी ने लिखा है- "भाजपा का चाल-चरित्र पापा सब समझते थे। इसीलिए तो 2013 में इन्होंने इस अध्यादेश का विरोध किया था। उन्हें पहले से ही अनुभूति थी कि अगर भूल से भी भाजपा सत्ता में आ गई तो इसी अध्यादेश के बल पर देश के लोकतंत्र को कुचला करेगी और आज वही हुआ। राहुल गांधी जी नासमझी के शिकार हो गए और जाने-अनजाने में ही ऐसी गलती कर बैठे, जिसकी सजा आज देश के विपक्षी पार्टी के नेताओं को झूठे केस-मुकदमों की जाल में उलझ कर अपनी सदस्यता गंवानी पड़ रही है।"

रोहिणी की इस बात का समर्थन मुकेश यादव नाम के यूजर ने किया। मुकेश ने रोहिणी की ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि जिस चक्रव्यूह में कल लालू प्रसाद यादव, मोहम्मद आज़म ख़ान जैसों की सदस्यता रद्द की गई। आज वही चक्रव्यूह राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर गया। कल किसी और ने तानाशाही रवैया अख्तियार किया। आज मुल्क का मौजूदा निज़ाम यही कर रहा। गलतियों से सीखना और सबको जोड़ कर साझा लड़ाई लड़ना होगा।

तेजस्वी बोले- अतिगंभीर चिंता का विषय है
इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री और रोहिणी आचार्या के भाई तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि चक्रव्यूह रच विपक्षी नेताओं पर ED,IT, CBI से दबिश करवाओ फिर भी बात ना बने तो घिनौने षडयंत्र के अंतर्गत विभिन्न शहरों में आधारहीन मुकदमे करवाओ ताकि हैडलाइन मैनेजमेंट में कोई कोर कसर ना रह जाए। यह संविधान, लोकतंत्र, राजनीति और देश के लिए अतिगंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed