फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav booked 13 trains in 1.5 crore for rally

रैली के लिए लालू ने 1.5 करोड़ में बुक कराईं 13 ट्रेनें

Tue, 14 May 2013 05:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav booked 13 trains in 1.5 crore for rally

पूर्व रेलवे मिनिस्टर लालू प्रसाद यादव ने अपनी चुनावी रैली के लिए 13 विशेष ट्रेनें बुक कराई हैं। इसके लिए रेलवे को 1.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव ने 15 मई को होने वाली 'परिवर्तन रैली' के लिए पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लाने के लिए ये ट्रेनें बुक कराई हैं।
विज्ञापन


इन 13 विशेष ट्रेनों में से दस उत्तरी बिहार के मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, माधेपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में विभिन्न जगहों से चलेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी दो ट्रेनें पश्चिमी बिहार के पीरपैंती व भागलपुर से और एक ट्रेन पूर्वी बिहार में कर्मनाशा से चलेंगी।

पिछली बार 35 ट्रेनें
गौरतलब है कि जब लालू यादव 2007 में रेल मंत्री थे तब राजद ने 'चेतावनी रैली' के लिए 35 ट्रेनें बुक कराई थीं।

वहीं, पिछले साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी 'अधिकार रैली' के लिए सात ट्रेनें बुक कराई थीं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता रंधीर यादव का कहना है कि अधिकतर स्पेशल ट्रेनें पार्टी के विभिन्न क्षेत्रीय नेताओं द्वारा बुक कराई गई हैं। राजद ने कुछ ही ट्रेनें बुक कराई हैं।

उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव के आदेश पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रैली के लिए 5000 बसें और गाड़ियां भी बुक कराई हैं।

रेलवे ने कसी कमर
पटना जंक्शन के एक रेलवे अधिकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे ने 14 और 15 मई के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए बढ़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, जीआरपी और आरपीएफ के जवान पटना जंक्शन पर भेजे जाएंगे। सब कुछ सहज रूप से निपट जाए इसके लिए अन्य इंतजाम भी किए गए हैं।

लाएं सत्तू के पैकेट और लिठ्ठी चोखा
उल्लेखनीय है कि 15 मई से पटना के गांधी मैदान से शुरू होने वाली 'परिवर्तन रैली' के लिए लालू यादव पिछले दो माह से राज्य में घूम-घूम कर समर्थन जुटा रहे हैं।


लालू ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे रैली में अपने साथ सत्तू के पैकेट, लिठ्ठी चोखा, चूरा और गुड़ जैसा जल्दी खराब न होने वाला खाने का सामान लेकर आएं। मुफ्त में पानी की व्यवस्था वह कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed