'रेलवे को फायदा पहुंचाने वाला गंवार और मोदी महान पुरुष?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक नया ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने दाल की बढ़ती कीमतों के लिए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लोगों से पूछा है कि दाल की कीमत 200 रुपये के पार पहुंचाने वाले नरेंद्र मोदी महान विकास पुरुष कैसे हो सकते हैं।
रेलवे को फायदे में पहुंचा अन्तराष्ट्रीय शोध का विषय बने लालू गंवार व जोकर है और दाल 200 के पार पहुंचाने वाले महान विकासपुरूष? है ना मित्रों
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 17, 2015
लालू ने अपने ट्वीट में लिखा 'रेलवे को फायदे में पहुंचा अन्तरराष्ट्रीय शोध का विषय बने लालू गंवार व जोकर है और दाल 200 के पार पहुंचाने वाले महान विकास पुरूष? है ना मित्रों?' इस ट्वीट के माध्यम से लालू ने नरेंद्र मोदी पर हमला किया है।
लोगों से मांगा जवाब
इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'बिहार में बीजेपी की दाल नहीं गली तो अब दाल को ही महंगा कर दिया। गरीब के हाथ से थाली छिनकर अमीरों की जेबें भर रहे है मोदी।'
बिहार में बीजेपी की दाल नहीं गली तो अब दाल को ही महँगा कर दिया। गरीब के हाथ से थाली छिनकर अमीरों की जेबें भर रहे है मोदी।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 17, 2015
गौरतलब है कि इन दिनों दाल की बढ़ती कीमतें आसमान छू रही है और इस महंगाई की वजह से गरीबों की थाली से दाल गायब होता जा रहा है।