{"_id":"5d4b5eda-b71e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-would-not-have-taken-gujarat-cm-courtsey-call-says-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो उस समय मोदी का फोन नहीं उठाते लालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो उस समय मोदी का फोन नहीं उठाते लालू
पटना/एजेंसी
Updated Tue, 07 May 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि एक दुर्घटना में घायल हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उनका फोन समझकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन उठा लिया था।
विज्ञापन
अगर उन्हें पता होता कि यह फोन गुजरात से है, तो वह फोन नहीं उठाते। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए नरेंद्र मोदी ने फोन किया है, तो वह फोन पर बात नहीं करते।
विज्ञापन
उन्होंने समझा कि वह कॉल मैंने किया है न कि दूसरे मोदी ने। मैंने शनिवार को बाद में उनसे बात की और उनकी सेहत के बारे में पूछा।
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता को खुशी के मौके पर बधाई देना या संवेदना व्यक्त करना व्यवहार में है और वह इसे अपना कर्तव्य समझते हैं।
क्योंकि 70 के दशक में वह पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ में प्रसाद की टीम में थे। हालांकि बाद में वह दोनों अलग हो गए थे। शुक्रवार रात को वैशाली जिले के राघोपुर में लालू प्रसाद यादव एक दुर्घटना में घायल हो गए थे।
विज्ञापन