{"_id":"ada5f5e0c73fe691c6832ef99c0bff07","slug":"lalu-will-not-rally-with-rahul-and-sonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ प्रचार से लालू का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के साथ प्रचार से लालू का इंकार
एजेंसी/पटना
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के साथ मिलकर प्रचार अभियान करने की चर्चाओं को विराम लगाते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रैली में लोगों को संबोधित नहीं करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक अप्रैल को औरंगाबाद में रैली करेंगे जबकि सोनिया गांधी 3 अप्रैल को सासाराम में रैली को संबोधित करेंगी।
पार्टी मुख्यालय में लालू प्रसाद ने कहा, ‘राहुल गांधी के साथ संयुक्त रैली का कोई कार्यक्रम नहीं है। हमने संयुक्त प्रचार की कोई योजना नहीं बनाई है।’ सोनिया गांधी के साथ मंच साझा करने की बात पर भी उन्होंने कहा कि ऐसी भी कोई योजना नहीं है क्योंकि दोनों ही पार्टियां अपना प्रचार खुद कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘सोनिया जी यहां आकर अपनी रैली को संबोधित करेंगी। मैं किसी और जगह पर अपनी रैली को संबोधित करूंगा।’ हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि कांग्रेस ने उन्हें आमंत्रित किया भी है या नहीं।
विज्ञापन