फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu says, modi is manager of intolerance

पुराना किस्सा याद दिलाकर लालू ने मोदी पर कसा तंज

Sat, 28 Nov 2015 05:34 PM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
lalu says, modi is manager of intolerance

बिहार में जीत के रथ पर सवार होकर आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव प्रधानमंत्री मोदी पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल फिलहाल सहिष्‍णुता के जिस मुद्दे पर पूरे देश में रार मची है उसी के बहाने लालू यादव ने एक पुराने किस्से को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर फिर हमला बोल दिया है।

विज्ञापन


सहिष्‍णुता के मुद्दे को पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के पितामह लालकृष्‍ण आड़वाणी की रथ यात्रा से जोड़ते हुए लालू ने कहा कि भाजपा 1990 में भी असहिष्‍णुता के रथ पर सवार थी और 2015 में भी। भाजपा का किरदार वही है कलाकार बदल गए हैं। दोनों बार बिहार में हमने इन्हें रोका।
विज्ञापन


मोदी को भी इसके लपेटे में लेते हुए लालू ने कहा मोदी तब भी उस कैंपेन के मैनेजर थे और आज भी। बिहार में आड़वाणी का रथ रोककर उन्हें गिरफ्तार करने वाले लालू ने कहा ‌कित तब भी हमने उन्हें रोका था और आज भी बिहार में हमने इन्हें रोक दिया। मेरा सिद्धांत नहीं बदला जो कल था आज भी वही है।

क्या हुआ था 1990 में

lalu says, modi is manager of intolerance

असल में 1990 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आड़वाणी ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश में रथ यात्रा निकाली थी। गुजरात के सोमनाथ से इस रथ यात्रा की शुरूआत हुई थी।

जब रथ यात्रा बिहार पहुंची तो उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसका यह कहकर विरोध किया था कि इससे साम्प्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा मिल सकता है। लालू ने रथ यात्रा आगे न बढ़ने देने की चेतावनी देकर आड़वाणी को वापस जाने के लिए कहा था, लेकिन आड़वाणी नहीं माने।

जिसके बाद लालू के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लालू आज भी रथ यात्रा के दौरान आड़वाणी को गिरफ्तार करने के लिए खुद की पीठ ठोकते रहे हैं। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। बताया जाता है उस रथ यात्रा के प्रबंधन का काम पर्दे के पीछे से नरेन्द्र मोदी ही देख रहे थे।

इसी बहाने लालू ने एक बार फिर मोदी पर इसको लेकर निशाना साध दिया है। लालू ने बिहार चुनाव में भाजपा को हराने को भी इसी से जोड़ते हुए कहा ‌कि भाजपा का रथ तब भी मैंने रोका था और आज भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed