फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav son Tej Pratap's taunt on Kangana Ranaut's statement on freedom 

कंगना पर तेज प्रताप का तंज: वे देश की खातिर बलिदान न देते, तो आज हम सब अंग्रेज़ के घर में जूते- चप्पल साफ कर रहे होते

Sat, 13 Nov 2021 03:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भाजपा को भी निशाने पर लिया है- उन्होंने लिखा है कि जब कुछ लोग अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे तब देश के वीर फांसी का फंदा चूम रहे थे। 
 

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav son Tej Pratap's taunt on Kangana Ranaut's statement on freedom 
tej pratap yadav - फोटो : ani

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने विवादित बयान 'भीख में मिली आजादी' के बाद से काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस से लेकर कई दल उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं, तो कई भाजपा के नेता भी इस अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कंगना के बहाने भाजपा पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया (कू) Koo अकाउंट पर लिखा है कि - 'वीर अगर देश की खातिर बलिदान ना देते तो आज भी हम किसी अंग्रेज के घर जूते चप्पल-साफ कर रहे होते।' वे आगे लिखते हैं कि जब कुछ लोग अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे तब देश के वीर फांसी का फंदा चूम रहे थे। तो यह कहना कि देश को आजादी 2014 के बाद मिली है, शहीदों का अपमान है, उन्हें अपमानित ना किया जाए। 
विज्ञापन


हो रही पद्म पुरस्कार वापसी की मांग
कंगना रनौत के बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। कई लोग उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं तो कईयों की मांग है कि अभिनेत्री से पद्म पुरस्कार वापस लिया जाए। तेज प्रताप से पहले शुक्रवार को लालू की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य ने भी कंगना पर हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहा था कंगना ने 
कंगना ने एक साक्षात्कार के दौरान बयान दिया था कि देश को वास्तविक आजादी 2014 में मिली है। सोशल मीडिया पर उनकी 24 सेकेंड की क्लिप काफी वायरल हुई। इसमें वह कह रही हैं कि 1947 में आजादी नहीं, भीख मिली थी। भारत को वास्तविक आजादी तब मिली जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आई यानी 2014 में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed