{"_id":"5ca42a0ebdec2214492a96c1","slug":"lalu-prasad-yadav-s-hospital-ward-has-been-searched-on-the-blame-of-cm-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश की शिकायत- जेल से लालू कर रहे हैं सियासत, चार दिन के अंदर दूसरी बार वार्ड की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश की शिकायत- जेल से लालू कर रहे हैं सियासत, चार दिन के अंदर दूसरी बार वार्ड की तलाशी
Wed, 03 Apr 2019 11:15 AM IST
साहिल धुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: साहिल धुलिया
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार, लालू यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारा घोटाला के मामले में सजायाफ्ता और रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे लालू प्रसाद पर जेल में रहते हुए भी फोन के जरिए बाहर के लोगों से संपर्क करने का आरोप लगाया। नीतीश ने आरोप लगाया कि लालू जेल के अंदर से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश के इस आरोप के बाद झारखंड पुलिस ने लालू के वार्ड की तलाशी ली। ये चार दिनों में वार्ड की तलाशी का दूसरा मामला है।
विज्ञापन
सिटी एसपी और सदर डीएसपी की अगुवाई में पुलिस बल ने रिम्स में लालू के वार्ड की घंटेभर गहन तलाशी ली। तलाशी में पुलिस के हाथ खाली रहे, उन्हें किसी तरह का मोबाइल या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इससे पहले शनिवार को भी लालू के वार्ड की तलाशी ली गई थी। नीतीश ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि 'यह तो लोगों को पता ही है कि लालू जी जेल में रहने पर भी जेल से बात करते रहते हैं। नियम है कि जेल में रहते हुए आप (फोन पर) बात नहीं कर सकते। लेकिन सच्चाई सबको मालूम नहीं हैं।’
विज्ञापन
लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने नीतीश के इस आरोप का खंडन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया था और कहा कि न तो लालू से कभी फोन पर बात हुई और न ही जेल में फोन का इस्तेमाल होता है। ‘रिम्स अस्पताल में जहां मेरे पिता जी रहते हैं वहां चेकिंग भी होती है। जेल के नियम का हमारे पिता पालन करते हैं।’ झारखंड के रांची स्थित रिम्स में इलाज करा रहे लालू से मिलने की इच्छा रखने वालों की हर शनिवार को उनसे वहां मुलाकात कराई जाती है।
विज्ञापन