{"_id":"5e63c1f68ebc3ef40065b7ae","slug":"lalu-prasad-yadav-fan-reaches-rims-hospital-in-ranchi-for-wishing-him-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौकी, बैंगन सहित कई सब्जियां लेकर होली की बधाई देने रिम्स पहुंचे लालू यादव के प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौकी, बैंगन सहित कई सब्जियां लेकर होली की बधाई देने रिम्स पहुंचे लालू यादव के प्रशंसक
Sat, 07 Mar 2020 09:17 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Mar 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
सब्जियां लेकर रिम्स पहुंचे लालू यादव के प्रशंसक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के प्रशंसक उन्हें होली की बधाई देने रांची स्थित रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड पहुंचे। लालू के प्रशंसक उनके लिए लौकी, धनिया, बैंगन सहित कई तरह के सब्जियों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
रांची: RJD नेता लालू प्रसाद यादव के फैन उन्हें होली की बधाई देने RIMS अस्पताल के पेइंग वार्ड पहुंचे। pic.twitter.com/KRVOsoeG9p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2020
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स अस्पताल से किसी दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जाने का फैसला किया गया था। रिम्स मेडिकल बोर्ड ने एक बैठक के बाद कहा था कि उन्हें रिम्स में बेहतर इलाज मिल रहा है इसलिए उन्हें यहां से किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने 12 गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद यह फैसला लिया था। लालू को किडनी की गंभीर बीमारी होने के चलते एक विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट से मदद ली जाने वाली थी। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा था कि मेडिकल बोर्ड ने लालू की रिपोर्ट की गहन जांच की थी। उनके इलाज, प्रोटोकॉल देखने के बाद बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि उन्हें सही इलाज दिया जा रहा है।
बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था। अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है। इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है।
हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है। उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवां मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है। दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं।