फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu prasad yadav attacked on IT raid

लालू ने दी 'नए गठबंधन' के साथियों के लिए मुबारकबाद, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने

Tue, 16 May 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम Updated Tue, 16 May 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav attacked on IT raid

बेनामी संपत्ति को लेकर मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के दिल्ली और हरियाणा के 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी मचा दी। जहां एक ओर भाजपा आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद लालू परिवार पर हमलावर हो गई वहीं आरजेडी प्रमुख ने लगातार एक के बाद ट्वीट कर अपने विरोधियों को करारा जवाब देने की कोशिश की।

विज्ञापन


खास बात ये है कि ट्वीट के जरिए अपनी बात रखने वाले लालू ने भाजपा के साथ साथ ही जदयू को भी संदेश देने की कोशिश की। लालू ने अपने ट्वीट में 'नए गठबंधन साथियों' शब्द का इस्तेमाल किया। जिसके जरिए उन्होंने इशारों-इशारों में जदयू को भी लपेटे में ले लिया जिस पर पिछले कुछ दिनों से भाजपा डोरे डाल रही है। हालांकि केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि आईटी रेड और सीबीआई केसों को लेकर सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

 

लालू का ट्वीट नीतीश कुमार के उस बयान का जवाब भी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर लग रहे भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के आरोपों को लेकर कहा था कि केंद्र सरकार जिससे चाहें इस मामले में जांच करा सकती है।

नीतीश ने ये भी कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि वाकई उनके आरोपों में दम है तो वो कानून का सहारा ले सकते हैं। नीतीश ने कहा कि हम (राज्य सरकार) किस तरह की जांच कर सकते हैं, जब आरोप राज्य सरकार की जांच के दायरे में नहीं है।

तुरंत संभल गए लालू, गठबंधन का करने लगे बचाव

lalu prasad yadav attacked on IT raid

हालांकि लालू ने अपने इस ट्वीट के बाद तुरंत संभलते हुए गठबंधन को भी साधने की कोशिश की। लालू ने अपने आखिरी ट्वीट में कहा कि 'ज़्यादा लार मत टपकाओ। गठबंधन अटूट है।अभी तो समान विचारधारा के और दलो को साथ जोड़ना है। मैं BJP के सरकारी तंत्र और सरकारी सहयोगियो से नही डरता'।

इससे पहले लालू ने आयकर विभाग के छापों को लेकर खुद का बचाव जबकि मीडिया तक की तीखी आलोचना की। लालू ने कहा- 'अरे पढ़े-लिखे अनपढो,ये तो बताओ कौन से 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई।BJP समर्थित मीडिया और उसके सहयोगी घटको (सरकारी तोतों) से लालू नही डरता।'

लालू ने ये भी कहा कि 'BJP में हिम्मत नही कि लालू की आवाज को दबा सके। लालू की आवाज दबाएंगे तो देशभर मे करोड़ो लालू खड़े हो जाएंगे। मै गीदड़ भभकी से डरने वाला नही हूं।' आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव पर भूमि अधिग्रहण का भी आरोप है।

ट्वीट में पढ़िए क्या क्या बोल गए लालू-







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed